आंधी से मेट्रो की गैंट्री क्रेन झुकी, जाम से जूझते रहे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ दिल्ली में मंगलवार को दिनभर जाम लगा रहा। पीक आवर्स में रिंग रोड समेत उससे जुड़ने वाली सभी सड़कों पर वाहन चालक परेशान रहे। दरअसल, निर्माणाधीन आश्रम मेट्रो स्टेशन पर गैंट्री क्रेन झुकने की वजह से यह समस्या आई।
डीएनडी से आने वाले सभी वाहनों को सीधे आश्रम फ्लाईओवर के ऊपर से निकाला गया। मेट्रो के मुताबिक सोमवार दोपहर में आई तेज आंधी और बारिश के चलते आश्रम मेट्रो स्टेशन पर गैंट्री क्रेन झुक गई। इसे हटाने के लिए मंगलवार सुबह से अलग-अलग क्रेन समेत अन्य उपकरण लगाए गए।
इसके चलते डीएनडी फ्लाईओवर की ओर से मथुरा रोड और भोगल के लिए आने वाले ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। डीएनडी से आने वाले ट्रैफिक को सीधे आश्रम फ्लाईओवर के ऊपर से निकाला जा रहा है। वह आगे से श्रीनिवासपुरी फ्लाईओवर के नीचे से यू टर्न लेकर आगे निकाला जा रहा है।
मंगलवार दिनभर इसे हटाने का काम जारी रहा
इसके चलते ट्रैफिक मूवमेंट स्लो हो गया है। मेट्रो की मानें तो मंगलवार दिनभर इसे हटाने का काम जारी रहा। इसे हटाने में अभी एक दिन का समय और लग सकता है। ऐसे में लोगों से सलाह है कि जाम से बचने के लिए इधर जाने से बचें।
तेज आंधी के बाद रुक-रुक चल रही मेट्रो
राजधानी में सोमवार को आई तेज आंधी का असर मेट्रो की रफ्तार पर भी पड़ा। इसका असर मंगलवार को ब्लू लाइन पर दिनभर दिखा। जिसके चलते यात्रियों को मेट्रो का इंतजार लंबा हुआ। यही नहीं सोमवार देर रात को ओखला मेट्रो स्टेशन पर आग लगी चीज ट्रैक पर गिरने से वहां मेट्रो को रोक दिया गया।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को रात को करीब दस बजकर सात पांच मिलने पर ओखला मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैक पर ही आग जलने लगी। हालांकि मेट्रो ड्राइवर ने दूर से देखते ही मेट्रो को पहले रोक दिया। इस बारे में तुरंत मेट्रो पुलिस को सूचना दी गई।
आग को बुझाने तक इस लाइन में मेट्रो की आवाजाही बाधित रही, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। मेट्रो प्रशासन के अनुसार तेज आंधी के चलते कोई चीज जो कपड़ा भी हो सकता है ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार से टकराई जिसमें आग लग गई। वह फिर वहीं ट्रैक पर गिर गई। इसके चलते मेट्रो को सुरक्षा कारणों सो रोका गया।