फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorological Department issued orange alert for severe heat wave in Delhi from June 16 to 18

दिल्ली में मानसून कब आएगा: अब दिन के साथ-साथ रात में भी बरस रही आग, पारा 44°C के पार; अगले तीन दिन रहेंगे भारी

Sun, 16 Jun 2024 01:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Jun 2024 01:16 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार 16 से 18 जून तक गर्मी और बढ़ेगी और अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 से 34 के बीच रहेगा। वहीं लू की गंभीर स्थिति रहेगी और दिन में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन
Meteorological Department issued orange alert for severe heat wave in Delhi from June 16 to 18
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और लू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक दिन में ही गर्मी और लू के थपेड़े झेलने पड़ रहे हैं, लेकिन अब रात में भी आग बरस रही है। ऐसा न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने के कारण हो रहा है। न्यूनतम तापमान दो दिन से 32 डिग्री से अधिक चल रहा है जो कि सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। वहीं शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो कि सामान्य से छ: डिग्री अधिक है। वहीं, दिल्ली का पीतमपुरा इलाका सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 46.9 डिग्री पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

राजधानी में बीते एक सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं जून में अब तक चार दिन लू की स्थिति रही है। वहीं, मौसम विभाग ने 16 से 18 जून तक गंभीर लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। जब तापमान 33.3 डिग्री पहुंच गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। छ: साल में इतना अधिक न्यूनतम तापमान है। इससे पहले वर्ष 2018 में न्यूनतम तापमान 33-34 डिग्री के करीब रहा था। अभी गर्मी से राहत के संकेत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 16 से 18 जून तक गर्मी और बढ़ेगी और अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 से 34 के बीच रहेगा। वहीं लू की गंभीर स्थिति रहेगी और दिन में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन

राहत की बात यह है कि 20 जून को थोड़ी राहत मिलेगी। इस दिन आंधी व बूंदाबांदी का अनुमान है। इस कारण पारा भी 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। 21 जून को तापमान 43 डिग्री रहने का अनुमान है। विभाग के अनुसार अभी दिल्ली के लिहाज से मानसून कमजोर है एक दो दिन में यह तेजी पकड़ेगा। ऐसे में जून के अंत में ही दिल्ली में मानसून के दस्तक देने की संभावना है।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में तापमान
इलाका अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
पीतमपुरा 46.9 34.1
पूसा 46.4 34.1
जाफरपुर 46.1 30.1
आयानगर 46.0 32.4
रिज 45.5 28.4
नजफगढ़ 45.4 30.5
लोदी रोड 44.7 32.1
पालम 44.0 30.6

दिल्ली में तापमान
अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस

16 जून को सूर्यास्त शाम 7 बजकर 21 मिनट
17 जून को सूर्योदय सुबह 5 बजकर 24 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed