फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorological Department in Delhi issues yellow alert of dense fog for today

Delhi Weather Today: दिल्ली में सर्दी का सितम...और बढ़ेगी ठिठुरन, घने कोहरे का येलो अलर्ट; हल्की बारिश के आसार

Tue, 14 Jan 2025 05:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 14 Jan 2025 05:23 AM IST
सार

Delhi Weather News: मौसम विभाग ने बुधवार और बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके लिए विभाग ने बारिश के साथ कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। ऐसे में ठंड बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Meteorological Department in Delhi issues yellow alert of dense fog for today
Delhi Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में दो दिन बाद सोमवार को लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। दिन में लोगों को ठंड से राहत मिली, जबकि सुबह-शाम ठंड सता रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा व कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा। वहीं, शाम व रात में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने बुधवार और बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके लिए विभाग ने बारिश के साथ कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। ऐसे में ठंड बढ़ सकती है। उधर, सोमवार को सुबह ठंड के बाद दिन में अच्छी धूप खिली। इससे लोगों को दोपहर में ठंड के साथ कोहरे से राहत मिली। ऐसे में लोगों ने धूप का आनंद लिया, लेकिन शाम को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा, जोकि 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सुबह पांच बजे से लेकर आठ बजे तक पालम एयरपोर्ट पर दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई।

विज्ञापन

सफदरजंग एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े पांच बजे से सात बजे तक दृश्यता 150 मीटर रही। इससे वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आया नगर, लोदी रोड, व आया नगर में 9.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। साथ ही हवा में नमी का स्तर 67 फीसदी के साथ 100 फीसदी तक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed