फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorological Department has issued a yellow alert for rain tomorrow

दिल्ली में आज का मौसम: सावन आएगा, बारिश साथ लाएगा; मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का यलो अलर्ट

Thu, 30 Jul 2026 01:22 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 30 Jul 2026 01:22 AM IST
सार

मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 30 जुलाई से 4 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिससे उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Meteorological Department has issued a yellow alert for rain tomorrow
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में सावन की शुरुआत बारिश से होने वाली है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। साथ ही, अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 जुलाई से 4 अगस्त तक आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 30 जुलाई को सुबह से दोपहर के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि रात में भी बूंदाबांदी हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद 31 जुलाई को दोपहर और शाम के समय बहुत हल्की बारिश होने के आसार हैं। एक से 4 अगस्त तक भी कई इलाकों में रुक-रुककर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान हवा की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। बारिश के कारण तापमान में हल्की गिरावट और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

गर्मी से नहीं मिली राहत
इधर, बुधवार को दिनभर आसमान में सूर्यदेव ने अपने तेवर दिखाए। मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद के बीच दिल्लीवासियों को बारिश का इंतजार रहा, लेकिन गर्मी ने लोगों की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हालांकि, मौसम विभाग ने बुधवार के लिए झमाझम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था।

लेकिन, खबर लिखे जाने तक छतरपुर और नजफगढ़ में ही बारिश दर्ज की गई। इस दौरान उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। ऐसे में अधिकतम 34.2 और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, अधिकतम 100 और न्यूनतम आर्द्रता 92 फीसदी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed