फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   message of transactions worth Rs 200 crore came from account of poor man

सोकर उठते ही इस गरीब शख्स की खुल गई किस्मत, खाते में आ गए 200 करोड़ रुपए

Tue, 03 Jul 2018 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेवात
ब्यूरो/अमर उजाला, मेवात Updated Tue, 03 Jul 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
message of transactions worth Rs 200 crore came from account of poor man

पुन्हाना खंड के गांव तेड निवासी आमिर का दिन का चैन और रात की नींद उनके मोबाइल पर एक आए मेसेज ने उड़ा दी है। दो दिन पहले मोबाइल पर उसके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के खाता नंबर 32860444315 पर एक मेसेज आया। जिसमें खाते में करीब 199 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ दिखाया गया। जबकि भोपाल की एसबीआई शाखा ने उसके खाते को करीब एक साल पहले ही होल्ड पर डाल दिया था। आमिर ने इसकी लिखित शिकायत अब पिनगवां पुलिस और पिनगवां स्थित एसबीआई शाखा के ब्रांच मैनेजर को दी है।

विज्ञापन


तेड निवासी आमिर ने बताया कि उसका एसबीआई पिनगवां शाखा में खाता है। इसका एटीएम कार्ड भी बनवाया था। 2016 में एटीएम कार्ड गुम हो गया। जिसकी शिकायत बैंक मैनेजर को लिखित में दी थी। उसके अनुसार, उसने काफी दिनों से खाते से कोई लेनदेन नहीं किया था लेकिन मोबाइल पर लगातार लेनदेन के मेसेज आ रहे थे।
विज्ञापन


उसने जब बैंक कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया और कहा कि आपके खाते में केवल 1800 रुपये हैं। फिलहाल भोपाल स्टेट बैंक की शाखा ने उसके खाते को होल्ड पर रखा है। आमिर का कहना है कि एक जुलाई को उसके खाते में करीब दो अरब रुपए का लेनदेन हुआ। जिसने उसकी नींद उड़ा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहती है पुलिस

message of transactions worth Rs 200 crore came from account of poor man
sbi

भोपाल से मेल से मांगी गई है जानकारी
स्टेट बैंक के मैनेजर राहुल रंजन ने बताया कि आमिर का उनके बैंक में खाता है। जिसमें अभी करीब 1800 रुपये हैं। बैंक द्वारा आमिर को जारी किए गए एटीएम कार्ड से भोपाल आदि जगहों में कई बार लेनदेन हुआ है। जिसकी वजह से भोपाल की एक बैंक शाखा ने आमिर के खाते पर 14 जुलाई 2017 से होल्ड लगा रखा है मतलब लेनदेन बंद है। उन्होंने मेल पर भोपाल बैंक से जानकारी मांगी है कि शिकायतकर्ता के खाते पर किन कारणों से होल्ड लगाया गया है। मैनेजर का कहना है कि जो दो सौ करोड़ रुपये खाते से लेनदेन की बात कर रहे हैं, वो अफवाह है।

क्या कहती है पुलिस
पिनगवां थाना प्रभारी पंकज का कहना है कि उनको आज ही आमिर की ओर से एक शिकायत मिली है। शिकायत की जांच की जा रही है। बैंक के रिकॉर्ड देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed