{"_id":"5d1bdae88ebc3e3c70302636","slug":"mercury-dropped-in-delhi-hope-for-light-showers-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा गिरा ...पर उमस ने छुड़ाए पसीने, आज से हल्की बारिश की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा गिरा ...पर उमस ने छुड़ाए पसीने, आज से हल्की बारिश की उम्मीद
Wed, 03 Jul 2019 04:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 03 Jul 2019 04:00 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम
- फोटो : पीटीआई
राजधानी में मंगलवार को तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन उमस ने दिनभर लोगों के पसीने छुड़ाए। हालांकि 3 से 8 जुलाई तक हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे।
विज्ञापन
मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। इस बीच पिछले 24 घंटों में उमस अधिकतम स्तर 57 फीसदी रहा, जिस कारण तापमान में गिरावट आने के बावजूद दिल्ली वालों को उमस में बेहाल होना पड़ा।
विज्ञापन
3 से लेकर आठ जुलाई तक दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। बुधवार को दिल्ली का तापमान गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस बने रहने के आसार हैं।
पूर्वानुमान
आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, गरज के साथ हल्की बौछार पड़ सकती है।
अधिकतम तापमान- 39.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 30 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त सांय: 07:23 मिनट पर।
सूर्योदय प्रात: 05:28 मिनट पर।