दिल्ली: सरकारी स्कूल के बच्चों से मिलने के बाद बोलीं मेलानिया ट्रंप- यहां के लोग बहुत अच्छे हैं
- मोतीबाग के सर्वोदय विद्यालय पहुंचीं मेलानिया ट्रंप
- बच्चों और शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत
- स्कूल को बेहद खास और आकर्षक तरीके से सजाया गया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार के स्कूलों में चलने वाली हैपिनेस क्लास को देखने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप मोती बाग के सरकारी स्कूल पहुंचीं। यहां पहुंचते ही स्कूल के छात्र-छात्राओं और टीचरों ने अमेरिका की प्रथम महिला का शानदार स्वागत किया।
स्कूल में बच्चों से मिलने के बाद मेलानिया ट्रंप ने कहा कि मुझे पता चला कि 'सर्वोदय' का मतलब होता है, सबके लिए समृद्धि। हैपिनेस करिक्यूलम बहुत प्रेरणादायक शब्द है। यहां के जो बच्चे हैं वो हर दिन प्रकृति के साथ जुड़ते हैं। दिन की शुरूआत के लिए इससे अच्छा तरीका नहीं हो सकता।
Delhi: Students greet the First Lady of the United States, Melania Trump at Sarvodaya Co-Ed Senior Secondary School in Nanakpura. pic.twitter.com/jmjPIWJzgm
— ANI (@ANI) February 25, 2020
एक अन्य स्कूल के दौरे में मुझे पता चला कि वहां बच्चे अपनी रुची के हिसाब से किताबें पढ़ते हैं। इससे उनके कौशल का विकास होता है। अमेरिका में भी मैं बच्चों के कल्याण संबंधी कार्यक्रमों से जुड़ी हुई हूं। बच्चों के लिए नशाखोरी के खतरे ऑनलाइन सुरक्षा का महत्व बच्चों का चहुंमुखी विकास सबसे ज्यादा जरूरी है।
बच्चों के लिए पूरे समाज को मिलकर काम करना चाहिए ताकि उन्हें एक प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार भारत आई हूं। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं।
Delhi: First Lady of the US, Melania Trump arrives at Sarvodaya Co-Ed Senior Secondary School. She is visiting the school as part of her visit to the city today. pic.twitter.com/EnuVWjO7KB
— ANI (@ANI) February 25, 2020
स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मेलानिया ट्रंप के दौरे के लिए उत्साहित थे। स्कूल में उनके स्वागत के लिए बेहद आकर्षक तरीके से इंतजाम किए गए हैं।
सोमवार शाम तक चलती रहीं स्वागत की तैयारियां
सोमवार को भी सजावट की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जाता रहा। स्कूल के आसपास की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग की गई है जबकि स्कूल के बाहर की बाउंड्री को इस तरह से ढक दिया गया है जिससे बाहर से स्कूल के अंदर कुछ भी ना दिखाई दे।
मेलानिया ट्रंप लगभग 40-45 मिनट स्कूल में बिताएंगी। इसी दौरान हैप्पीनेस की क्लास होगी। हैप्पीनेस क्लास में कितने बच्चे होंगे और उनसे क्या बात होगी, इसे गुप्त रखा गया है।
इस क्लास के बारे में जानना चाहती हैं मेलानिया
स्कूल में छठी, सातवीं व आठवीं कक्षा के कुछ बच्चों को मिलाकर एक क्लास बनाई गई है। बच्चों को 15 सवाल तैयार करवाए गए हैं। सोमवार को इसके लिए रिहर्सल भी की गई जिससे बच्चे तैयार हो सकें और कोई चूक ना हो।
मालूम हो कि दिल्ली सरकार ने हैप्पीनेस की इस क्लास को दो साल पहले नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के लिए शुरू किया था। इसका मकसद बच्चों के तनाव को कम करना है और हंसी-खुशी वाले माहौल में पढ़ाई करवाना है। इस कक्षा के बाद लिखित परीक्षा नहीं होती बल्कि बच्चे का मूल्यांकन हैप्पीनेस इंडेक्स से किया जाता है। इस कक्षा में बच्चों को कहानियों व खेल-खेल से सीख दी जाती है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका नहीं इस देश की हैं मेलानिया, 22 साल पहले एक फैशन शो में हुई थी ट्रंप से मुलाकात