फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिका नहीं इस देश की हैं मेलानिया, 22 साल पहले एक फैशन शो में हुई थी ट्रंप से मुलाकात

Mon, 24 Feb 2020 05:56 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 24 Feb 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Who is First Lady of the United States Melania Trump, Know all about her
मेलानिया ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को भारत पहुंचे। उनके साथ अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी भारत आई हैं। भारत पहुंचे ट्रंप ने गुजरात के अहमदाबाद शहर में स्थित मोटेरा स्टेडियम में लोगों को संबोधित किया। मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप के लिए हाउडी मोदी की तर्ज पर 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां उन्होंने एक लाख लोगों को संबोधित किया। 



वहीं, इस दौरे पर उनके साथ आई उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप की भी भारत में चर्चा हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप। 

Who is First Lady of the United States Melania Trump, Know all about her
donald trump- melania trump - फोटो : PTI

अमेरिकी की प्रथम महिला बनने से पहले मेलानिया ट्रंप एक पूर्व मॉडल रही हैं। वर्तमान में वह अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी हैं। मेलानिया का जन्म स्लोवेनिया के नोवो मेस्टो में 26 अप्रैल, 1970 को हुआ। उनके पिता स्लोवेनिया में एक कार व्यापारी थे और उनकी मां बच्चों के लिए कपड़े डिजाइन करती थीं। 

मेलानिया एक सामान्य परिवार में अपनी छोटी बहन के साथ पली बढ़ीं। उन्हें बहुत बाद में पता चला कि उनके पिता का एक दूसरी महिला के साथ रिश्ता था, जिनसे एक बेटा हुआ, जो मेलानिया का बड़ा भाई है। 

सामान्य परिवार में पैदा हुईं मेलानिया जैसे-जैसे बड़ी हो रही थीं, उनकी रुचि मॉडलिंग की तरफ बढ़ती जा रही थी। इसके बाद उन्होंने 16 वर्ष की उम्र में अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया और दो साल बाद उन्हें मिलान की एक एजेंसी द्वारा मॉडलिंग करने के लिए काम दिया गया। 

मेलानिया मॉडलिंग के साथ-साथ पढ़ाई भी करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने स्लोवेनिया के लुबियाना विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। लेकिन अपने मॉडलिंग करियर में व्यस्तता के कारण उन्होंने एक साल बाद ही पढ़ाई छोड़ दी। 

Who is First Lady of the United States Melania Trump, Know all about her
डोनाल्ड और मेलानिया ट्रंप - फोटो : PTI

मॉडलिंग करियर की शुरुआती दौर में उन्होंने मिलान और पेरिस में काम किया, इसके बाद वह साल 1996 में न्यूयॉर्क चली गईं। न्यूयॉर्क पहुचंकर उन्होंने मशहूर फोटोग्राफरों पैट्रिक डेमर्हेलियर और हेल्मुट न्यूटन के साथ काम किया।

मॉडलिंग की दुनिया ने ही मेलानिया को डोनाल्ड ट्रंप से मिलवाया। जानकारी के मुताबिक, 1998 में न्यूयार्क में एक फैशन वीक पार्टी के दौरान पहली बार मेलानिया और ट्रंप से मुलाकात हुई थी। उस वक्त ट्रंप राजनीति में नहीं थे। उस वक्त उनकी पहचान जाने-पहचाने रियल-एस्टेट बिजनेसमैन थे। 

बताया जाता है कि फैशन वीक के दौरान टाइम्स स्क्वेयर के किट कैट क्लब में पार्टी हुई थी, तब पहली बार ट्रंप ने मेलानिया देखा और उनसे बातचीत शुरू की। ट्रंप और मेलानिया ने एक-दूसरे को करीब पांच साल डेट किया और उसके बाद शादी करने का फैसला किया। साल 2004 में दोनों ने सगाई की और इसके एक साल बाद 2005 में दोनों ने शादी कर ली।

मेलानिया और डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2006 में बैरन विलियम ट्रंप को जन्म दिया। विलियम डोनाल्ड ट्रंप के पांचवें बच्चे हैं। जिस साल विलियम का जन्म हुआ, उसी साल मेलानिया ने अमेरिका की नागरिकता भी ले ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is First Lady of the United States Melania Trump, Know all about her
डोनाल्ड और मेलानिया ट्रंप - फोटो : PTI

2016, राष्ट्रपति चुनाव और मेलानिया पर विवाद
साल 2016 में, डोनाल्ड ट्रंप ने जब इस बात की घोषणा की कि वह राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं, तो हमेशा कैमरों से बचकर रहने वाली मेलानिया एक बार फिर रातों रात मीडिया की सुर्खियों में आ गईं। लेकिन कुछ लोगों को मेलानिया के पूर्व मॉडलिंग करियर को लेकर उन्हें प्रथम महिला के रूप में देखना रास नहीं आया। 

राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान मॉडलिंग करियर की कुछ पुरानी तस्वीरों को प्रसारित किया गया। इसे लेकर आलोचकों ने ट्रंप को काफी हद तक घेरने की कोशिश की। इस तरह के विवाद यहीं नहीं थमे, जुलाई 2016 में मेलानिया ने रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में एक भाषण दिया, जिसमें से कुछ अंश मिशेल ओबामा के 2008 के डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन भाषण के समान पाए गए। इसे लेकर उन्हें मीडिया में जमकर घेरा गया। 

विदेशी मूल की पहली 'फर्स्ट लेडी'
आठ नवंबर, 2016 को डोनाल्ड ट्रंप हिलेरी क्लिंटन को हराते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका के 45 वें राष्ट्रपति चुने गए। ट्रंप की इस जीत के साथ मेलानिया, लुईसा एडम्स, जॉन क्विनसी एडम्स की पत्नी के बाद पहली विदेशी मूल की अमेरिकी पहली महिला बनीं। 

डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद संभालने के बाद कहा कि जब तक बैरन की पढ़ाई पूरी नहीं हो जाती है, तब तक मेलानिया और बैरन न्यूयॉर्क शहर में रहेंगे। साल 2017 में बैरन की पढ़ाई पूरी होने के बाद मेलानिया व्हाइट हाउस में रहने चली गईं।

विज्ञापन
Who is First Lady of the United States Melania Trump, Know all about her
Trump at Tajmahal - फोटो : Social Media

'बी बेस्ट' अभियान    
सात मई, 2018 को मेलानिया ट्रंप ने अपने 'बी बेस्ट' अभियान का अनावरण किया। 'बी बेस्ट' अभियान, तीन प्रमुख उद्देश्यों पर ध्यान केंद्रित हैं, जिसमें सबकी भलाई, अफीम के खिलाफ लड़ाई और सोशल मीडिया पर सकारात्मकता। 

मेलानिया ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए कहा था कि एक मां और देश की प्रथम महिला के रूप में मैं कहना चाहती हूं कि आज की तेज रफ्तार दुनिया में बच्चे अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि बच्चे तेजी से नशे की लत की तरफ बढ़ रहे हैं और उनमें आत्महत्या की दर बढ़ रही है। इसलिए इस अभियान के माध्यम से हम बच्चों को सही राह पर चलना सिखाएंगे। 

कई भाषाएं जानती हैं मेलानिया ट्रंप
मेलानिया ट्रंप अंग्रेजी के साथ-साथ, स्लोवेनियाई, फ्रेंच, सर्बियन और जर्मन भाषा भी बोल लेती हैं। जानकार बताते हैं कि वह इटालियन भी काफी अच्छा बोलती हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed