फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Melania cheered with Taranjeet dance

तरनजीत के डांस पर मेलानिया ट्रंप हुई फिदा, दयानंद का है फिर से मिलने का मन

Wed, 26 Feb 2020 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 26 Feb 2020 06:23 AM IST
विज्ञापन
Melania cheered with Taranjeet dance
क्लास में मेलानिया - फोटो : अमर उजाला

आप कौन हो और कहां से आई हो, ग्लोब में यूएसए (अमेरिका) दिखता है, मैं वहीं से आई हूं। नमस्ते मैम हाउ आर यू। आपको हमारे स्कूल आना कैसा लगा, अब आप इंडिया कब आओगे, आप का पसंदीदा रंग कौन सा है, आप को कौन सा कार्टून देखना पसंद है। 

विज्ञापन




दिल्ली सरकार के मोतीबाग स्थित सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में यूएस की प्रथम महिला व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप से बच्चों ने कुछ ऐसे ही सवाल किए।  बच्चों के शानदार स्वागत से अभिभूत मेलानिया ने कहा कि दिन की इससे अच्छी शुरुआत नहीं हो सकती। 
विज्ञापन


मेलानिया ट्रंप मंगलवार को नानकपुरा (मोतीबाग) के सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचीं। यहां परंपरागत तरीके से तिलक लगाकर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। नर्सरी के बच्चे कपिल ने उन्हें तिलक लगाया और दूसरी-तीसरी कक्षा की दो छात्राओं ने उन्हें माला पहनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शानदार स्वागत से अभिभूत मेलानिया ने बच्चों को शुक्रिया कहा। इसके बाद वह रूम टू रीड (मिनी लाइब्रेरी) पहुंचीं जहां वह कक्षा चार के बच्चों से रूबरू हुईं। यहां बच्चों ने उन्हें नमस्ते किया तो उन्होंने भी इसका जवाब नमस्ते से दिया।

बच्चों ने पूछा कि आपको यहां आना अच्छा लगा। इस पर उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें अच्छा लगा है। इसके बाद मेलानिया ने पूछा कि कितने बच्चों को स्टेज से डर लगता है। सादगी से वह बच्चों के साथ संवाद करती रहीं। सरकारी स्कूल के बच्चों का आत्मविश्वास देख वह दंग रह गईं। एक बच्चे ने मेलानिया से उनके आगरा ट्रिप के बारे पूछा। मेलानिया लगभग डेढ़ घंटे स्कूल में गुजारे। स्कूल की ओर से उन्हें उपहार स्वरूप बच्चों द्वारा बनाई गई चार मधुबनी पेटिंग दी गई। 

इसके बाद वह एक्टिवटी रूम (गतिविधि) में पहुंचीं। यहां भी उन्होंने नर्सरी, केजी व पहली कक्षा के बच्चों से मुलाकात कीं। बच्चों के बीच पहुंच कर वह काफी खुश नजर आई। 

हैपीनेस क्लास में बच्चों ने पूछा, आपको कैसा लगा

मेलानिया ट्रंप पांचवीं के बच्चों की हैपीनेस क्लास को देखा और समझा। बच्चों ने उनसे पूछा कि इस क्लास में उन्हें कैसा लगा। इस पर उन्होंने संक्षिप्त में जवाब दिया कि आई फेल्ट रिलेक्स। वहीं एक आभार दीवार (ग्रेटिट्यूट वॉल) बनाई गई थी। यहां बच्चों से किसी का आभार व्यक्त करने के लिए कहा गया। 

इस पर बच्चों ने अलग-अलग तरह से आभार व्यक्त किए। एक बच्ची ने उनसे सवाल पूछा कि आजादी दिलाने के कारण उसने महात्मा गांधी का आभार जताया है, आप किसका आभार व्यक्त करेंगी। इस पर मेलानिया ने फैमिली, फ्रेंड और फ्रीडम को लेकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा फैमिली, फ्रेंड, फ्रीडम यू एंड युओर टीचर फॉर यूअर ब्यूटीफुल वेलकम।

उन्होंने कहा कि हैपीनेस कार्यक्रम होने चाहिए। उन्होंने हैपीनेस क्लास को सराहते हुए इसे अपने बी बेस्ट प्रोग्राम के साथ भी जोड़ा। एक बच्चे ने उनके पसंदीदा कार्टून के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें टॉम एंड जैरी पसंद है।

बच्चों ने किए सूर्य नमस्कार, पद्मासन व वज्रासन योग

मेलानिया ट्रंप के सामने छठी से आठवीं तक के16 बच्चों ने सूर्य नमस्कार, पद्मासन, वज्रासन जैसे योग किए। इसे देखकर वह काफी खुश हुई और योग के विषय में जानने के लिए पांच मिनट के लिए वहीं रुक गई। 

केसरिया बालम पधारो म्हारे देश और पंजाबी गिद्दा देखकर हुइर्ं गदगद

मेलानिया ट्रंप के सामने सर्वोदय कन्या विद्यालय बी ब्लॉक जनकपुरी स्कूल की छात्राओं ने राजस्थानी लोक नृत्य से समा बांध दिया। छात्राओं ने केसरिया बालम पधारो म्हारे देश प्रस्तुत किया। छात्राओं ने बताया कि मेलानिया ट्रंप को उनका मेकअप बहुत पसंद आया और इस संबंध में उनसे पूछा भी। वहीं, कुछ अन्य छात्रों ने पंजाबी गिद्दा पेश किया। इसका उन्होंने खूब आनंद उठाया। 

छठी क्लास का बच्चा पंजाबी गाने पर थिरकने लगा, बुलाकर गले लगाया

पंजाबी गिद्दा की प्रस्तुति के दौरान छठी क्लास का बच्चा तरनजीत सिंह थिरकने लगा। उसे देख मेलानिया ट्रंप काफी खुश हुई। उसे अलग से बुलाया और गले लगाया। तरनजीत ने कहा कि गाना बजा और मेरा नाचने का मन कर गया तो मैं नाचने लग गया। मेलानिया ट्रंप ने उन्हें कहा कि अच्छा डांस किया। हंस कर तरनजीत ने कहा कि मुझे उनसे मिलकर सीख मिली कि जब गाना बजे नाचने लग जाओ।

हाथ मिलाया तो उनका हाथ बहुत कोमल था

हैपीनेस क्लास के बच्चे दयानंद से जब पूछा गया कि उन्हें मेलानिया ट्रंप से मिलकर कैसा लगा तब वह शर्माते हुए बोला कि उनसे हाथ मिलाया, उनका हाथ बहुत कोमल था। उनके पास दोबारा जाने का मन किया वह अच्छी लग रही थी। उन्होंने पूछा कि हाउ आर यू तब हमने कहा वी आर फाइन। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed