फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mehrauli murder case: Accused crushed the girl head to destroy evidence

महरौली दुष्कर्म और हत्याकांड: सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने बच्ची का सिर कुचला था, पुलिस ने कराया सीन रीक्रिएट

Sat, 27 Jun 2026 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Jun 2026 06:49 AM IST
सार

आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए बच्ची के सिर को पत्थरों से कुचल दिया था। पुलिस को मौके पर खून से सने कुछ पत्थर मिले हैं जिन्हें पुलिस ने जब्त किया है। 

विज्ञापन
Mehrauli murder case: Accused crushed the girl head to destroy evidence
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के महरौली में 11 साल की बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म व हत्या मामले में एक नया खुलासा सामने आया है। आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए बच्ची के सिर को पत्थरों से कुचल दिया था। पुलिस को मौके पर खून से सने कुछ पत्थर मिले हैं जिन्हें पुलिस ने जब्त किया है। 

विज्ञापन


पता चला कि आरोपी वासू सिंह उर्फ बबलू छतरपुर 100 फुटा रोड लाल बत्ती के पास से बच्ची का अपहरण करने से लेकर मांडी गांव के पास दुष्कर्म और गुरुग्राम में शव को ठिकाने लगाने तक कार से कुल 20 किलोमीटर तक चला था। पुलिस ने शुक्रवार को  उसे वारदात वाली जगहों पर ले गई और क्राइम सीन को रिक्रिएट कराया। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी बबलू ने न केवल मासूम के साथ दरिंदगी की, बल्कि पकड़े जाने के डर से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पहचान मिटाने के लिए चेहरे को पत्थरों से कुचल दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के बयान और साक्ष्यों का मिलान कर उसके खिलाफ मजबूत आधार तैयार किया जा रहा है, ताकि उसे कड़ी सजा दिलाई जा सके। क्राइम सीन रिक्रीएशन में सबसे पहले आरोपी को छतरपुर 100 फुटा रोड ले जाया गया। वहां उसने बताया कि सोमवार तड़के वह गांजे के नशे में था। नशा और नींद के कारण उसकी रैपिडो एप की एक राइड रद्द हो गई थी। दूसरी राइड के इंतजार में छतरपुर 100 फुटा रोड की लालबत्ती के पास सड़क किनारे अपनी कैब पार्क करके बैठा था। इसी बीच उसकी नजर फुटपाथ पर परिवार के साथ सो रही 11 वर्षीय बच्ची पर पड़ी। 

करीब 45 मिनट तक गाड़ी में बैठकर बच्ची और उसकी मां को निहारता रहा। इसके बाद तड़के 4:19 बजे वह गाड़ी से उतरा और सोती हुई बच्ची को गोद में उठाकर अपनी कैब की आगे की सीट पर बैठा लिया। वहां से वह 12 किमी दूर मांडी रोड पर मांडी गांव के नजदीक सुनसान इलाके में कैब के अंदर ही दुष्कर्म करने के बाद बच्ची को बेहोशी की हालत में गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित अरावली के जंगलों में ले गया। हाथ करने के बाद  शव को दो बड़े पत्थरों के बीच बनी गुफा जैसी जगह में छिपाकर, उसे छोटे-छोटे पत्थरों से ढक दिया ताकि किसी की नजर न पड़े। 


जंगल में बच्ची के सिर के बाल मिले 
कैब और अरावली के जंगल में घटनास्थल से बालों के गुच्छे बरामद हुए हैं, जो पीड़िता के हो सकते हैं। इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। वहीं जहां से शव बरामद हुआ था, वहां से भी छोटे-छोटे पत्थर मिले, जिन पर खून लगा था। इन्हें भी फोरेंसिक जांच के लिए पुलिस ने भेजा गया है। पुलिस मामले में साक्ष्य जुटाकर फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए आरोपित को सख्त सजा दिलाने की तैयारी कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed