फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   meeting of advocates from 22 districts was held in Ghaziabad Bar Auditorium

हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग: गाजियाबाद बार सभागार में हुई अधिवक्ताओं बैठक, आठ नवंबर करेंगे हड़ताल

Sat, 28 Oct 2023 10:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sat, 28 Oct 2023 10:56 PM IST
सार

गाजियाबाद बार सभागार में 22 जिलों के अधिवक्ताओं की बैठक हुई। अधिवक्ताओं ने एलान किया कि आठ नवंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वकील हड़ताल पर रहेंगे।

विज्ञापन
meeting of advocates from 22 districts was held in Ghaziabad Bar Auditorium
मेरठ बार एसोसिएशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग एक बार फिर मुखर हो गई है। शनिवार को बार सभागार में 22 जिलों के अधिवक्ताओं की बैठक हुई। अधिवक्ताओं ने एलान किया कि आठ नवंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वकील हड़ताल पर रहेंगे। इसके साथ ही 18 नवंबर को मुरादाबाद में बेंच के लिए रणनीति तैयार करने के लिए दोबारा बैठक होगी। आंदोलन को तेज करने के लिए जनवरी 2024 में बड़ी संख्या में अधिवक्ता पैदल मार्च निकालेंगे।

विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए बनी संघर्ष समिति के अध्यक्ष कुंवर पाल शर्मा ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के 22 जिले में कहीं भी बेंच स्थापित कर दें, हम सबको स्वीकार है। उन्होंने कहा पिछले 45 वर्ष से लगातार संघर्ष चला आ रहा है। यह कोई चुनावी आंदोलन नहीं है। अध्यक्ष ने कहा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासनकाल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के संबंध में जसवंत आयोग का गठन हुआ था। 
विज्ञापन


इसमें आगरा में बेंच की स्थापना की सिफारिश की गई थी, उस दौरान विपक्ष में रहे अटल विहारी बाजपेयी ने भी बेंच स्थापना का समर्थन किया था। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शिमला, चंडीगढ़, ग्वालियर, नैनीताल और जयपुर के हाईकोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट से काफी नजदीक है। ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार को चाहिए कि वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना के लिए मंजूरी दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद बार अध्यक्ष राकेश त्यागी कैली ने कहा 45 साल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए वकील संघर्ष करते आ रहे हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार ने वकीलों की मांग पर सुनवाई नहीं की। केंद्र सरकार का कहना है कि हर व्यक्ति को घर के दरवाजे पर न्याय मिले, लेकिन केंद्र सरकार अपने वादे पर भी अमल नहीं कर रही है। बैठक में मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, आगरा, हापुड़ सहित 22 जिले के अधिवक्ताओं के अलावा गाजियाबाद बार की तरफ से सचिव स्नेह त्यागी, पूर्व सचिव नितिन यादव, विजय गौड़, विशेष त्यागी, पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र कौशिक, मनोज नागवंशी सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed