फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meenakshi Massacre: The two families had ever find peace.

मीनाक्षी हत्याकांड : कभी दोनों परिवारों में था खूब मेल-मिलाप

Mon, 20 Jul 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Jul 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
Meenakshi Massacre: The two families had ever find peace.

आनंद पर्वत इलाके में 19 वर्षीय मीनाक्षी की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस तफ्तीश में जुटी है। मामले में पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि युवती के साथ छेड़छाड़ नहीं हुई थी।

विज्ञापन


मध्य जिला डीसीपी परमादित्य ने बताया कि  पुलिस की कई टीमें जांच में लगी हुई हैं। अभी तक तफ्तीश में युवती के साथ छेड़छाड़ की बात सामने नहीं आई है। यह पड़ोसियों के बीच का झगड़ा था।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी युवक जयप्रकाश और अजय की मां शशिबाला की भूमिका की भी जांच कर रही है। जांच में शशिबाला की भूमिका भी सामने नहीं आई है। दूसरी तरफ पुलिस के सामने हत्याकांड का एक प्रत्यक्षदर्शी रोहित सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी समय साथ खाना खाते थे दोनों परिवार

Meenakshi Massacre: The two families had ever find peace.

रोहित वही युवक है, जो लहूलुहान मीनाक्षी को अस्पताल लेकर गया था। रोहित का कहना है कि घटना के समय वह गली में अकेला था। युवती सामान लेने गई थी और उसके सामने ही वापस लौट रही थी।

उसने बताया है कि जयप्रकाश ने उससे छेड़छाड़ नहीं की थी। लड़की ने मुंह बना लिया था, इस पर जयप्रकाश ने उसे कुछ कहना शुरू कर दिया। उसके बाद मीनाक्षी ने उसके घर के सामने थूक दिया था।

इस बात पर जयप्रकाश ने उस पर चाकू से हमला किया। बताया जा रहा है कि एक समय दोनों परिवारों में खूब आना जाना था। पड़ोसी होने के नाते दोनों परिवारों के सदस्य एक साथ खाना खाते थे। मीनाक्षी दोनों आरोपी भाइयों से अपने स्कूल का होमवर्क करवाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed