फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD will hand over the first pet park built in Jangpura to private hands.

Delhi : जंगपुरा में बना पहला पेट पार्क निजी हाथों में देगा नगर निगम, बेहतर ऑपरेटर की तलाश

Mon, 01 Jan 2024 03:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Jan 2024 03:28 AM IST
सार

इसे चलाने, रखरखाव और इसका प्रचार प्रसार करने की पूरी जिम्मेदारी निजी ऑपरेटर के पास रहेगी। निजी ऑपरेटर अपने हिसाब से इसमें कर्मचारियों की नियुक्ति करेगा और इसे चलाएगा। 

विज्ञापन
MCD will hand over the first pet park built in Jangpura to private hands.
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जंगपुरा में बना पहला पेट पार्क नगर निगम निजी हाथों में देगा, इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसे चलाने, रखरखाव और इसका प्रचार प्रसार करने की पूरी जिम्मेदारी निजी ऑपरेटर के पास रहेगी। निजी ऑपरेटर अपने हिसाब से इसमें कर्मचारियों की नियुक्ति करेगा और इसे चलाएगा। 

विज्ञापन


एमसीडी ने पहली बार पालतू जानवरों और इनके मालिकों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके तहत जंगपुरा में 6.65 एकड़ में पहला पेट पार्क बनाया है। यदि कोई परिवार कुछ दिनों के लिए कहीं बाहर जाना चाहता है और पालतू जानवरों की देखभाल के लिए कोई नहीं है तो वह बेफिक्र होकर अपने पेट को इस पार्क में छोड़कर जा सकता है। यहां इसकी लाड़-दुलार के साथ देखरेख होगी।
विज्ञापन


पालतू जानवरों जैसे कि कुत्ता, बिल्ली इत्यादि के रहने, खाने, खेलने, तैराकी व चिकित्सा की सुविधा भी मिलेगी। इनके खेलने के लिए डॉग ट्रेल, चेन लिंक फैंसिंग इत्यादि की सुविधा की गई है। कंटेनरों के उपयोग से अलग अलग कमरे बनाए गए हैं। सितंबर 2021 में पार्क का निर्माण कार्य शुरू किया था, दस महीने पहले ये बनकर तैयार हो गया। इस पर निगम ने करीब 55 लाख रुपये खर्च किए हैं, लेकिन निगम ने इसके संचालन की जिम्मेदारी निजी हाथों में देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतर ऑपरेटर की तलाश 
पेट पार्क के बेहतर उपयोग और खर्चे घटाने के लिए नगर निगम ने पीपीपी मॉडल के अंतर्गत इसे पांच साल के लिए निजी ऑपरेटर के हाथों में देने का निर्णय लिया है। इसके लिए सबसे बेहतर ऑपरेटर की तलाश की जा रही है। जल्द ही इसके लिए ऑनलाइन निविदा भी शुरू की जाएगी। बोलीदाता का चयन मासिक 50 हजार रुपये लाइसेंस शुल्क या इससे अधिक शुल्क के हिसाब से किया जाएगा। 

कैफेटेरिया और क्लीनिक की सुविधा
पेट पार्क के अंदर कैफेटेरिया, पेट क्लीनिक और पेट शॉप खोलने के लिए 500 वर्ग फीट का वाणिज्यिक क्षेत्र निगम ने सुनिश्चित कर रखा है। निजी ऑपरेटर को ये एरिया उपयोग करने के लिए 100 रुपया प्रति वर्ग फीट से अधिक की दर से मासिक लाइसेंस फीस निगम को जमा करानी होगी। पार्क के अंदर फूड कियोस्क निर्माण की सुविधा भी मिलेगी। मासिक लाइसेंस की फीस तीसरे और पांचवें साल में 5 फीसदी की दर से बढ़ाई जाएगी। पांच साल के बाद निगम फिर इसके संचालन और रखरखाव के लिए नए सिरे से ऑनलाइन निविदा आमंत्रित करेगा।

निगम ने दिल्ली-एनसीआर में पहला पेट पार्क बनाया है। पहले बंगलूरू और ग्रेटर हैदराबाद में इस तरह के डॉग पार्क बनाए गए हैं। जंगपुरा पेट पार्क में डॉग ट्रेल, दौड़ने के लिए जगह, तैराकी, खुदाई, ट्रेलिंग और कुत्तों के लिए ट्रिक्स जैसी सुविधाएं मिलेंगी। पेट के शौच के लिए एक समर्पित स्थान बना है। पालतू जानवरों के मल को इकट्ठा करने के लिए अपशिष्ट बैग डिस्पेंसर होगा। आगंतुकों के आराम करने के लिए एक कैफेटेरिया का प्रावधान है। इन तमाम सुविधाओं के लिए आगंतुकों को शुल्क देना होगा, जिसे अभी तय किया जाना है।


निगम ने दिल्ली-एनसीआर में पहला पेट पार्क बनाया है। पहले बंगलूरू और ग्रेटर हैदराबाद में इस तरह के डॉग पार्क बनाए गए हैं। जंगपुरा पेट पार्क में डॉग ट्रेल, दौड़ने के लिए जगह, तैराकी, खुदाई, ट्रेलिंग और कुत्तों के लिए ट्रिक्स जैसी सुविधाएं मिलेंगी। पेट के शौच के लिए एक समर्पित स्थान बना है। पालतू जानवरों के मल को इकट्ठा करने के लिए अपशिष्ट बैग डिस्पेंसर होगा। आगंतुकों के आराम करने के लिए एक कैफेटेरिया का प्रावधान है। इन तमाम सुविधाओं के लिए आगंतुकों को शुल्क देना होगा, जिसे अभी तय किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed