फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD Standing Committee meeting postponed due to clash between BJP councillors

MCD Standing Committee meeting: भाजपा पार्षदों में टकराव, नहीं हो पा रही एमसीडी की स्थायी समिति की बैठक

Tue, 23 Sep 2025 05:20 AM IST
विजय पुंडीर विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 23 Sep 2025 05:20 AM IST
सार

भाजपा पार्षदों के इस टकराव का असर एमसीडी के कामकाज पर पड़ रहा है। समिति की बैठक नहीं होने के कारण करीब सौ प्रस्ताव लंबित हैं। खास बात यह है कि आम आदमी पार्टी के शासनकाल के दौरान इस समिति का गठन नहीं होने पर भाजपा ने लगातार सवाल उठाए थे।

विज्ञापन
MCD Standing Committee meeting postponed due to clash between BJP councillors
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमसीडी की स्थायी समिति की बैठक भाजपा पार्षदों के आपसी टकराव के कारण स्थगित हो रही है। समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने 24 सितंबर को बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है, लेकिन 22 सितंबर की शाम तक समिति के सदस्यों को बैठक का एजेंडा नहीं भेजा गया। बैठक से कम से कम 72 घंटे पहले सदस्यों के पास एजेंडा पहुंचना अनिवार्य होता है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पिछली बैठक में कुछ प्रस्तावों के संबंध में लिए गए निर्णयों में भाजपा के कई पार्षद बदलाव चाहते हैं। खास तौर पर महापौर राजा इकबाल सिंह चाहते हैं कि पिछली बैठक की कार्रवाई में परिवर्तन किया जाए। वहीं, समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा इसके लिए तैयार नहीं हैं। भाजपा पार्षदों के इस टकराव का असर एमसीडी के कामकाज पर पड़ रहा है। समिति की बैठक नहीं होने के कारण करीब सौ प्रस्ताव लंबित हैं। खास बात यह है कि आम आदमी पार्टी के शासनकाल के दौरान इस समिति का गठन नहीं होने पर भाजपा ने लगातार सवाल उठाए थे। अब भाजपा के अपने पार्षदों के भीतर टकराव के कारण समिति काम नहीं कर पा रही है। सूत्रों के अनुसार, स्थायी समिति अध्यक्ष व महापौर के बीच शुरू से ही टकराव चल रहा है।
विज्ञापन


महापौर ने पिछले दिनों कुछ प्रस्ताव को समिति अध्यक्ष को नजरअंदाज करते हुए स्वीकृति दी। इसके अलावा कई प्रस्तावों को समिति की बैठक में पेश करने की बजाय सीधे सदन में पेश किया गया। यह प्रस्ताव सीधे नीति निर्धारण और वित्त मामलों से संबंधित हैं, जिन्हें समिति में पेश करना या समिति अध्यक्ष के पास स्वीकृति के लिए भेजना जरूरी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed