फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD schools to conduct workshops on PM e-Vidya app

Delhi NCR News: एमसीडी स्कूलों में पीएम ई-विद्या एप पर होंगी कार्यशालाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
छात्रों और अभिभावकों को डिजिटल लर्निंग से जोड़ेगा अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी की शिक्षा समिति ने अपने सभी स्कूलों में प्रधानमंत्री ई-विद्या एप के प्रति छात्रों और अभिभावकों को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यशालाएं आयोजित करने का निर्णय लिया है। समिति अध्यक्ष योगेश वर्मा ने इस संबंध में आयुक्त को पत्र लिखकर निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है।
योगेश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘पीएम ई-विद्या एप’ डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई को घर-घर तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। यह एप कक्षा और विषय के अनुसार वीडियो लेसन, अभ्यास प्रश्न और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराता है, जिससे छात्रों की निजी ट्यूशन पर निर्भरता घटेगी।
विज्ञापन

वर्मा ने बताया कि सभी एमसीडी स्कूलों में जल्द विशेष कार्यशालाएं होंगी, जिनका उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को एप से जोड़ना और इसके उपयोग की जानकारी देना है। शिक्षकों को जिम्मेदारी दी जाएगी कि वे अभिभावकों को एप डाउनलोड करने और इंस्टॉल कराने में मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सुझाव दिया कि स्कूलों में लगे स्मार्ट बोर्ड या प्रोजेक्टर के माध्यम से एप का लाइव डेमो दिखाया जाए, ताकि अभिभावक इसकी सुविधाओं को बेहतर समझ सकें। साथ ही शिक्षकों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कमजोर छात्र घर पर इस एप के जरिये अतिरिक्त अभ्यास करें।

वर्मा ने प्रस्ताव रखा कि आगामी 15 दिनों के भीतर हर अभिभावक से संपर्क कर उनके मोबाइल पर पीएम ई-विद्या एप डाउनलोड और सक्रिय कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह पहल एमसीडी स्कूलों के डिजिटल सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम होगी और इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ छात्रों की निजी ट्यूशन पर निर्भरता भी घटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed