{"_id":"67f07aafefd76eddf9089a46","slug":"mcd-process-for-mayor-and-deputy-mayor-election-begins-in-delhi-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD : दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव की प्रक्रिया शुरू, बेहद दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण होने वाला है मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD : दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव की प्रक्रिया शुरू, बेहद दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण होने वाला है मुकाबला
Sat, 05 Apr 2025 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 05 Apr 2025 06:05 AM IST
सार
एमसीडी प्रशासन ने वर्तमान मेयर को पत्र लिखकर चुनाव की तिथि तय करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
एमसीडी मुख्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमसीडी में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। एमसीडी प्रशासन ने वर्तमान मेयर को पत्र लिखकर चुनाव की तिथि तय करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
उम्मीद जताई जा रही है कि यह चुनाव 20 अप्रैल के बाद होंगे। एमसीडी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह चुनाव बेहद दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं।
एमसीडी अधिकारियों ने बताया कि चुनाव की तिथि निर्धारित होने के बाद अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। उधर एमसीडी में सत्तारूढ़ आप अल्पमत में है।
विज्ञापन
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद एमसीडी में उसके विधायक अच्छी खासी संख्या में नामित हुए हैं। इसके अलावा आप के करीब दो दर्जन पार्षद भाजपा के पाले में आ गए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। मौजूदा गणित के अनुसार एमसीडी में 250 वार्ड हैं, जिनमें से 12 रिक्त हैं। भाजपा के पास 117 पार्षदों का समर्थन हैं, जबकि आप के पास 113 पार्षद हैं।
इसके अलावा कांग्रेस के आठ पार्षद हैं। वहीं, भाजपा के 7 सांसद व 11 विधायक हैं, जबकि आप के तीन सांसद व तीन विधायक है। इस तरह भाजपा के लिए यह स्थिति उत्साहजनक है, क्योंकि वह अब मेयर पद का चुनाव जीतने की स्थिति में पहुंच चुकी है।