फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD present budget estimates on February 13 Mayor issued order

Delhi News: एमसीडी 13 फरवरी को पेश करेगी बजट अनुमान, महापौर ने जारी किया आदेश

Mon, 10 Feb 2025 10:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 10 Feb 2025 10:42 PM IST
सार

निगम के महापौर महेश कुमार ने बजट पेश करने के लिए 13 तारीख को सदन की बैठक बुलाने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
MCD present budget estimates on February 13 Mayor issued order
MCD - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली नगर निगम की ओर से 13 फरवरी को बजट अनुमान पेश किया जाएगा। यह लगातार तीसरा ऐसा साल होगा जब निगम बजट की तय प्रक्रियाओं का पालन न करके बजट सीधे सदन से पारित होगा।

विज्ञापन


निगम के महापौर महेश कुमार ने बजट पेश करने के लिए 13 तारीख को सदन की बैठक बुलाने की मंजूरी दे दी है। निगमायुक्त अश्विनी कुमार 13 फरवरी को वर्ष 2024-25 के संशोधित बजट अनुमान और 2025-26 के बजट अनुमानों को सदन में पेश करेंगे।
विज्ञापन


निगमायुक्त अश्विनी कुमार ने तय नियमों के तहत 10 दिसंबर तक निगम का बजट स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन होने की वजह से बजट स्थायी समिति को भेज दिया था। अभी तक समिति का गठन न होने की वजह से निगम ने एलजी से अब सीधे सदन में निगमायुक्त द्वारा बजट पेश करने की मंजूरी मांगी थी। करीब 16000 करोड़ के निगम बजट में कोई भी नया टैक्स लगाने का प्रावधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के अधिकारियों की माने तो निगम आगामी वित्तीय वर्ष के लिए करों, दरों और उपकरों की अनुसूची पर भी विचार करेगा। 13 फरवरी को होने वाली आगामी बैठक में अन्य प्रमुख क्षेत्रों के अलावा स्वच्छता, सड़क रखरखाव, सार्वजनिक स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए धन आवंटन पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है।


22 पार्षदों ने लड़ा विधानसभा चुनाव
दिल्ली नगर निगम में 22 एमसीडी पार्षदों ने चुनाव लड़ा। भाजपा के 48 विधायकों में पार्षद रविंदर नेगी (पटपड़गंज), रेखा गुप्ता (शालीमार बाग) और शिखा रॉय (ग्रेटर कैलाश) भी शामिल थे। वहीं आप के तीन पार्षद पुनर्दीप साहनी (चांदनी चौक), प्रेम चौहान (देवली) और आले मोहम्मद इकबाल (मटिया महल) भी शामिल हैं। विधानसभा चुनाव के बाद एमसीडी में भाजपा के 112 पार्षद, आप के 119 पार्षद और कांग्रेस के 8 पार्षद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed