{"_id":"69ce92cf112cdc46e309bd71","slug":"mcd-gears-up-to-tackle-pollution-and-waterlogging-inducts-fleet-of-modern-vehicles-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-130531-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एमसीडी ने प्रदूषण और जलभराव से निपटने के लिए कसी कमर, आधुनिक वाहनों का बेड़ा शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एमसीडी ने प्रदूषण और जलभराव से निपटने के लिए कसी कमर, आधुनिक वाहनों का बेड़ा शामिल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण और जलभराव की समस्या से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एमसीडी ने अपने बेड़े में 16 बैकहो लोडर (जेसीबी), दो अत्याधुनिक बाढ़ नियंत्रण इमरजेंसी वाहन और छह मैकेनिकल रोड स्वीपर शामिल किए।
इस दौरान महापौर राजा इकबाल सिंह, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा व आयुक्त संजीव खिरवार ने इस नए बेड़े को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर महापौर नेे कहा कि दिल्ली को स्वच्छ, स्वस्थ और जलभराव मुक्त बनाने के लिए एमसीडी लगातार अपने संसाधनों को मजबूत कर रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले मानसून में सड़कों पर जलभराव की स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा।
एमसीडी के बेड़े में शामिल किए गए बाढ़ नियंत्रण वाहनों में उच्च क्षमता वाले पंप लगाए गए हैं, जो प्रति मिनट करीब 10,000 लीटर पानी निकालने में सक्षम हैं। ये वाहन जलभराव वाले इलाकों में तुरंत तैनात होकर पानी निकासी का काम करेंगे, जिससे ट्रैफिक जाम, संपत्ति नुकसान और जनस्वास्थ्य से जुड़े जोखिम कम होंगे। वहीं, मैकेनिकल रोड स्वीपर मशीनें सड़कों की सफाई को आधुनिक और प्रभावी बनाएंगी। ये मशीनें खासतौर पर व्यस्त मार्गों पर धूल प्रदूषण को कम करने में मददगार साबित होंगी और मैनुअल सफाई पर निर्भरता घटेगी। इससे सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा भी बढ़ेगी और कार्यकुशलता में सुधार होगा।