{"_id":"5ef313958ebc3e433a62c432","slug":"mcd-election-2020-sdmc-ndmc-edmc-new-mayors-elected-without-any-opposition","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण निगम में निर्विरोध चुने गए महापौर अनामिका और उपमहापौर सुभाष भड़ाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण निगम में निर्विरोध चुने गए महापौर अनामिका और उपमहापौर सुभाष भड़ाना
Wed, 24 Jun 2020 02:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 24 Jun 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण दिल्ली नगर निगम के नए चुने गए महापौर, उपमहापौर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण दिल्ली नगर निगम में बुधवार को महापौर, उप महापौर और स्थाई समिति सदस्य के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ। महापौर पद पर अनामिका और उपमहापौर पद पर सुभाष भड़ाना निर्विरोध चुने गए। इसके अलावा राजदत्त गहलोत को स्थाई समिति सदस्य के लिए निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन
चुनाव का समापन सिविक सेंटर में हुआ। सुबह 11 बजे ही सभी में उम्मीदवार सिविक सेंटर के अरूणा आसफ अली हॉल में पहुंच गए थे। जिसके बाद कोरोना से जंग में हारे दक्षिण निगम के सभी कर्मचारियों को दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन
हालांकि, निगम में भाजपा सत्ता में है इस वजह से सभी पदों पर निर्विरोध उम्मीदवारों को निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि संगठन में जो मुझे जिम्मेदारी दी है उसका कर्मठ रूप से निर्वाहन करूंगी।इसके साथ ही कोरोना से जंग में हम सब मिलकर एक साथ कार्य करेंगे। गौरतलब है कि अनामिका इससे पहले डेम्स कमेटी की चेयरमैन रह चुकी हैं।
विज्ञापन
स्थाई समिति सदस्य के लिए दो उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन
चुनाव प्रक्रिया के दौरान स्थाई समिति सदस्य के लिए तीन उम्मीदवारों को भी निर्वाचित किया गया। इसमें रात राजदत्त गहलोत, तुलसी जोशी और नरेंद्र चावला को चुना गया। इनके अलावा मुकेश सूर्यांन और रमेश शर्मा ने नामांकन किया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया।
शारीरिक दूरी की उड़ी धज्जियां
चुनाव के दौरान शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ती हुई दिखाई दी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी पार्षद आपस में शारीरिक दूरी बना कर बैठे थे, लेकिन जब प्रक्रिया संपन्न हुई तो महापौर और उपमहापौर समेत स्थाई समिति सदस्यों को बधाई देने के दौरान सभागार में मौजूद सभी नेता शारीरिक दूरी का पालन करना भूल गए।
वहीं, निगम द्वारा एक दिन पहले चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार के फूल गुलदस्ता लाने के लिए मनाही की गई थी, लेकिन बाद में नेता बधाई देने के लिए फूल गुलदस्ते के साथ पहुंचे थे। जब इस संबंध में महापौर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सभी फूल गुलदस्ते को सैनिटाइज करके लाया गया है।