फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mcd bypolls vote counting continues, congress ahead of all

एमसीडी उपचुनावः सभी वार्डों के नतीजों की घोषणा, 5 आप, 4 कांग्रेस, 3 सीटें जीती भाजपा

Tue, 17 May 2016 01:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 May 2016 01:23 PM IST
विज्ञापन
mcd bypolls vote counting continues, congress ahead of all
एमसीडी के उपचुनाव में 5 सीटें जीती आप - फोटो : ani

दिल्ली एमसीडी के 13 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं, जिसमें आम आदमी पार्टी सबसे ज्यादा सीटें जीतकर भी नुकसान में रहने वाली पार्टी बनी है। आम आदमी पार्टी ने 13 वार्डों में से 5 में जीत ‌हासिल की है।

विज्ञापन


वहीं दिल्ली में अपना आधार ही खो चुकी कांग्रेस ने इस चुनाव में अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए 4 सीटों पर कब्जा किया है। इन चुनावों में भाजपा को बहुत ज्यादा न ही फायदा हुआ न ही नुकसान उसने 3 सीटें जीती हैं।
विज्ञापन


जीत के बाद दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने दिल्ली को इस जीत के लिए बधाई दी और ट्वीट कर कहा कि भाजपा-कांग्रेस शासित एमसीडी में एक बाहरी की जीत हुई है। यह आप की बड़ी जीत है और उम्मीद है कि एमसीडी में आप सभी सीटें जीतेगी। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आप ने आत्मनिरीक्षण के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी जीत के बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने इसे पार्टी के लिए बड़ी जीत करार दिया है और राहुल गांधी को इसका श्रेय दिया है। उनका कहना था कि राहुल गांधी का सफाईकर्मियों के साथ खड़े होना ही इस चुनाव में जीत की बड़ी वजह है। उन्होंने ये भी कहा ‌क‌ि भाटी का न‌िर्दलीय उम्मीदवार कांग्रेस में शाम‌िल होगा।

पढ़ें कब-कब क्या हुआ-
10:53- एमसीडी उपचुनाव में सभी 13 वार्डों के नतीजे घोष‌ित हो गए हैं। इनमें आप को 5 सीटों, कांग्रेस को बड़ी सफलता के रूप में 4 सीटों और भाजपा को केवल 5 सीटों पर ही जीत ‌म‌िली। वहीं एक सीट पर न‌िर्दलीय उम्मीदवार ने कब्जा जमाया।


10:25- आप की 4 वार्ड में जीत, 1 में आगे। आप के अनिल कुमार ने 552 वोटों से जीत हासिल की।

10:18- 2 और सीटों की जीत के साथ आप ने जीती 3 सीटें। आप ने मटियाला, तेहखंड, विकासनगर सीट पर जीत हासिल की है, वहीं दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

10:10- खिचड़ीपुर से बीजेपी के विनोद कुमार बिन्नी हारे। कांग्रेस की झोली में गिरी जीत। यहां आनंद कुमार ने कांग्रेस के ल‌िए जीत हास‌िल की।

10:05- भाटी से न‌िर्दलीय उम्मीदवार की जीत। भाटी से निर्दलीय राजेंद्र सिंह तंवर जीते।


10:02- 1 सीट जीती आप, 4 वार्ड में आगे। तेहखंड में जीती आप।

10:00- मुन‌िरका में कांग्रेस की जीत।


9:53- वजीरपुर सीट पर जीत के साथ भाजपा का 3 सीटों पर कब्जा।

 

9:47- ‌अब तक तीन वार्डों के नतीजे आ चुके हैं। जिनमें झिलमिल वार्ड पर कांग्रेस ने अपना कब्जा कर लिया है। यहां कांग्रेस के पंकज लूथरा जीते हैं।

9:38- बीजेपी ने शालीमार बाग की सीट भी की अपने नाम की। यहां भू‌प‌िंदर भंडारी ने जीत दर्ज की।

9:30- बीजेपी उम्मीदवार कृष्ण गहलोत नवादा से 4000 वोटों से जीते।

9:00- आम आदमी पार्टी के आंतरिक एक्जिट पोल को धता बताते हुए आज दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव के जो रुझान आ रहे हैं उसमें कांग्रेस सबसे आगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed