फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD: BJP will implement 12 point agenda in the corporation

MCD : निगम में 12 सूत्री एजेंडे को लागू करेगी भाजपा, सत्या शर्मा ने कहा- अब काम की राजनीति होगी दिल्ली में

Sat, 14 Jun 2025 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 Jun 2025 05:45 AM IST
सार

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मेयर व स्थायी समिति अध्यक्ष के बीच इस संबंध में अगले कुछ दिनों में अहम बैठक प्रस्तावित है, जिनमें घोषणाओं को लागू करने की रूपरेखा तय होगी।

विज्ञापन
MCD: BJP will implement 12 point agenda in the corporation
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निगम में स्थायी समिति अध्यक्ष व मेयर पद पर काबिज होने के बाद भाजपा ने अब अपने 12 सूत्री एजेंडे को लागू करने की दिशा में काम शुरू करने का निर्णय लिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मेयर व स्थायी समिति अध्यक्ष के बीच इस संबंध में अगले कुछ दिनों में अहम बैठक प्रस्तावित है, जिनमें घोषणाओं को लागू करने की रूपरेखा तय होगी।

विज्ञापन


स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा कि दिसंबर 2022 में किए गए वादे को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही परिणाम देखने को मिलेंगे। पार्टी के 12 सूत्री संकल्प पत्र को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। अब बहाने की नहीं, काम की राजनीति होगी।
विज्ञापन


दिल्ली को साफ, व्यवस्थित और पारदर्शी निगम देने का हमारा वादा अब जमीन पर दिखेगा। इधर, सूत्रों के मुताबिक, भाजपा जल्द ही मेयर, डिप्टी मेयर स्थायी समिति अध्यक्ष व नेता सदन के साथ बैठक कर प्राथमिकताओं का खाका तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के संकल्प पत्र की प्रमुख बातें
माई एमसीडी मोबाइल एप लांच होगा : भाजपा के संकल्प पत्र में दिल्लीवासियों को आधुनिक, पारदर्शी और सुगम सेवाओं वाली एमसीडी देने का वादा किया था। इसके तहत माई एमसीडी मोबाइल एप से 100 दिन में सभी सेवाएं एक क्लिक पर उपलब्ध कराने, फेसलेस सेवा प्रणाली लागू करने और हर क्षेत्र में मॉडल वार्ड बनाने जैसी घोषणाएं शामिल थीं।

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर खास जोर : यह भी वादा किया गया था कि दो वर्षों में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट से 100 प्रतिशत कचरे का निपटान किया जाएगा।


महिलाओं और व्यापारियों को बड़ी राहत : महिला सशक्तीकरण की दिशा में संपत्ति कर में पांच प्रतिशत की अतिरिक्त छूट, महिला स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या बढ़ाने और अन्नपूर्णा रसोई जैसी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, व्यापारियों को ऑनलाइन ट्रेड लाइसेंस पर छूट, फैक्ट्री लाइसेंस की समाप्ति और साप्ताहिक बाजारों में ऑनलाइन मासिक पंजीकरण जैसी सुविधाओं से राहत देने की बात कही गई है।

स्वास्थ्य और शिक्षा : सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लास, सीसीटीवी नेटवर्क, वाईफाई देने और एमसीडी अस्पतालों व डिस्पेंसरियों को आधुनिक बनाने की दिशा में भी रूपरेखा बनेगी। हर वार्ड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व जोन स्तर पर जांच केंद्र विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed