फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD Anti-encroachment drive in Delhi Mangolpuri cancelled due to unavailability of police force

मंगोलपुरी में नहीं चला बुलडोजर: नगर निगम को नहीं मिला पुलिस बल, रद्द किया अतिक्रमण विरोधी अभियान

Fri, 20 May 2022 05:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 20 May 2022 05:26 PM IST
सार

बीते माह से लेकर अब तक निगम ने शाहीन बाग, जहांगीरपुरी, मदनपुर खादर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मंगोलपुरी, रोहिणी, गोकुलपुरी, लोधी कॉलोनी, जनकपुरी में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया है। 

विज्ञापन
MCD Anti-encroachment drive in Delhi Mangolpuri cancelled due to unavailability of police force
बुलडोजर - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली नगर निगम को शुक्रवार को मंगोलपुरी में होने वाले अपने अतिक्रमण विरोधी अभियान को रद्द करना पड़ा क्योंकि यहां उन्हें पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल उपलब्ध नहीं हो सके।

विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकारी के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित कतरन मार्केट में स्थायी और अस्थायी अवैध अतिक्रमण जो सरकारी भूमि पर हैं उन्हें हटाया जाना था। लेकिन पुलिस बल की पर्याप्त संख्या न होने के चलते यह अभियान रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन


यही नहीं सुल्तानपुरी के मछली बाजार और जगदंबा बाजार में भी आज अतिक्रमण हटाए जाने थे लेकिन यहां भी निगम को पर्याप्त पुलिस फोर्स नहीं मिल पाई। बीते महीने दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने भी जसोला और सरिता विहार में अपने अभियान को इसी कारण से रद्द किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते माह से लेकर अब तक निगम ने शाहीन बाग, जहांगीरपुरी, मदनपुर खादर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मंगोलपुरी, रोहिणी, गोकुलपुरी, लोधी कॉलोनी, जनकपुरी में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed