फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MBA degree holder turns to snatching after being denied a job, arrested

Delhi NCR News: नौकरी नहीं मिली तो एमबीए डिग्री धारक करने लगा झपटमारी, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
-300 सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपी की की पहचान
विज्ञापन

-गलत संगत में पड़कर ड्रग्स का सेवन करने लगा
-पुलिस ने छह मामले सुलझाने का दावा किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका साउथ इलाके में नामी संस्थान से एमबीए करने के बाद नौकरी न मिलने पर एक युवक झपटमारी करने लगा। पुलिस ने एक मामले की जांच के दौरान तीन सौ सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पहचान प्रदीप कुमार मलिक उर्फ राहुल के रूप में हुई है। उसके कब्जे से सात मोबाइल और एक चोरी की स्कूटी बरामद की है।
जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि द्वारका साउथ थाना पुलिस को 14 नवंबर को झपटमारी की सूचना मिली। पुलिस ने केस कर थाना प्रभारी राजेश कुमार साह के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के करीब तीन सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे की जांच की। फुटेज में कैद संदिग्ध की पहचान के लिए पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया। पहचान होने के बाद पुलिस ने उसकी तकनीकी निगरानी रखने के बाद एक सूचना पर डीडीए पार्क इलाके से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह चोरी की स्कूटी से वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा था। पहचान राजनगर पालम निवासी प्रदीप कुमार मलिक उर्फ राहुल के रूप में हुई। जांच में पता चला कि स्कूटी डाबड़ी इलाके से चुराई गई थी। पुलिस ने उसके निशानदेही पर पांच मोबाइल बरामद किए, जिसे बदमाश ने द्वारका साउथ और पालम गांव इलाके से झपटा था।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि प्रदीप शादीशुदा है। वह नामी यूनिवर्सिटी से एमबीए पोस्ट ग्रेजुएट है। इन दिनों बेरोजगार होने की वजह से वह गलत संगत में पड़कर ड्रग्स लेने लगा और फिर ड्रग्स की लत को पूरा करने के लिए झपटमारी करने लगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसपर पहले से कोई आपराधिक मामले दर्ज नहीं है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी से पांच मोबाइल झपटमारी और एक वाहन चोरी के मामले को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article