{"_id":"67f8f34ad736c6ad030a924f","slug":"mayoral-election-in-delhi-will-be-held-on-april-25-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 25 अप्रैल को होगा मेयर चुनाव, 15 अप्रैल से शुरू होगी नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया; जानें अंतिम तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 25 अप्रैल को होगा मेयर चुनाव, 15 अप्रैल से शुरू होगी नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया; जानें अंतिम तारीख
Fri, 11 Apr 2025 04:17 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 11 Apr 2025 04:17 PM IST
सार
दिल्ली में मेयर चुनाव 25 अप्रैल को होगा। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी।
विज्ञापन
एमसीडी सदन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एमसीडी में मेयर व डिप्टी मेयर पद के चुनाव का बिगुल बज गया है। एमसीडी प्रशासन ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन दोनों पदों के लिए 25 अप्रैल को चुनाव होगा। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है और 21 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। डीएमसी एक्ट के तहत प्रतिवर्ष अप्रैल माह में होने वाली सदन की पहली बैठक में मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव कराना अनिवार्य है। इस तरह इस साल 25 अप्रैल को सदन की पहली बैठक होगी।
विज्ञापन
एमसीडी में मेयर व डिप्टी मेयर चुनाव में इस बार भाजपा का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। वर्तमान में एमसीडी के 250 में से 12 वार्ड रिक्त हैं, क्योंकि उनके पार्षगों में एक पार्षद गत पार्ष संसद और 11 पार्षद इस वर्ष विधायक चुने गए थे। ऐसे में कुल प्रभावी सदस्यों की संख्या 238 रह गई है। भाजपा के पास 117 पार्षद हैं, जो सबसे बड़ा आंकड़ा है।
विज्ञापन
इसके अलावा भाजपा के साथ सात लोकसभा सांसद और 11 मनोनीत विधायक भी मतदान में हिस्सा लेंगे। इस प्रकार भाजपा को 135 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) के पास 113 पार्षद हैं और उसके तीन राज्यसभा सांसद व तीन मनोनीत विधायक हैं। हालांकि पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से नाराज चल रही हैं। ऐसे में उनके मतदान व्यवहार को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
विज्ञापन
कांग्रेस के पास आठ पार्षद हैं, लेकिन वह पिछली बार की तरह इस बार भी चुनाव से दूरी बना सकती है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस का किसी भी दल के साथ खुला गठजोड़ नहीं है और पार्टी के पार्षद वोटिंग में हिस्सा न लेकर तटस्थ रह सकते हैं। इस समीकरण के आधार पर भाजपा की स्थिति मजबूत मानी जा रही है और भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी के हाथ से एमसीडी की सत्ता फिसल सकती है। हालांकि इस मामले में 25 अप्रैल को चुनावी नतीजे बताएगे कि एमसीडी की बागडोर किसके हाथ में होगी। इन पदों के पिछले तीन चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की थी। इस दौरान उसके पास पूर्ण बहुमत था।