फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mayor Shaili Oberoi said that Delhi's beauty will not be limited to G-20

Delhi: मेयर शैली ओबरॉय बोलीं, दिल्ली की सुंदरता जी-20 तक नहीं रहेगी सीमित, बनाएंगे देश का नंबर वन शहर

Tue, 12 Sep 2023 05:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 12 Sep 2023 05:03 AM IST
सार

सिविक सेंटर में मीडिया से बात करते हुए मेयर ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के 12 हजार कर्मचारियों ने विशेष ड्यूटी के दौरान दिन-रात एक कर दिल्ली को चमकाया। सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और दिल्ली को देश का नंबर-1 शहर बनाएंगे।

विज्ञापन
Mayor Shaili Oberoi said that Delhi's beauty will not be limited to G-20
प्रेस वार्ता को संबोधित करतीं डॉ. शैली ओबराय, डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल व नेता सदन मुकेश गोयल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 दिल्ली की सुंदरता जी-20 तक सीमित नहीं होगी। इसे 365 दिन साफ और सुंदर रखा जाएगा। सोमवार को मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने यह बात कही। उन्होंने दिल्लीवासियों से इसके लिए सहयोग करने की अपील की। दिल्ली में हुए जी-20 के सफल आयोजन को लेकर मेयर ने एमसीडी के कर्मचारियों को बधाई दी।

विज्ञापन


सिविक सेंटर में मीडिया से बात करते हुए मेयर ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के 12 हजार कर्मचारियों ने विशेष ड्यूटी के दौरान दिन-रात एक कर दिल्ली को चमकाया। सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और दिल्ली को देश का नंबर-1 शहर बनाएंगे। दिल्ली की ये सुंदर तस्वीर जी-20 तक सीमित न रहे, बल्कि 365 दिन दिल्ली इसी तरह साफ सुथरी बनी रहे।
विज्ञापन


मेयर ने दिल्ली की जनता से अपील कि वह इसी प्रकार दिल्ली को सुंदर व साफ सुथरा बनाए रखें और नगर निगम का सहयोग करें। दिल्ली को साफ सुथरा करने की जिम्मेदारी नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की रहेगी, लेकिन जनता से अपेक्षा है कि वे दिल्ली को स्वच्छ रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। दिल्ली सरकार के सहयोग से नगर निगम सभी परियोजनाओं व विकास कार्यों को पूरा करेगा। सफाई व्यवस्था, स्कूलों, पार्कों में सुधार पर विशेष बल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed