{"_id":"5d1022a58ebc3e6ca2319e3e","slug":"mayor-does-a-zumba-dance-with-others-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरी में मेयर मधू आजाद ने लोगों के साथ किया जुम्बा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीरी में मेयर मधू आजाद ने लोगों के साथ किया जुम्बा
Mon, 24 Jun 2019 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 24 Jun 2019 06:38 AM IST
विज्ञापन
जुम्बा डांस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-15 में रविवार को आयोजित राहगीरी में मेयर मधु आजाद भी लोगों के बीच पहुंची। उन्होंने स्वस्थ शरीर के लिए व्यायाम को आवश्यक बताया और कहा कि राहगीरी का आयोजन लोगों न केवल एक-दूसरे के साथ जोड़ता है, बल्कि शरीर को स्वस्थ रखने में भी राहगीरी कारगर साबित हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने जुम्बा डांस सहित राहगीरी में आयोजित होने वाली अन्य गतिविधियों में भाग लिया। राहगीरी में खेल प्रतियोगिता का क्रेज इस रविवार भी देखने को मिला। यहां शारीरिक व्यायाम को लेकर अलग-अलग प्रतियोगिता करवाई गईं, जिसमें बच्चों के साथ-साथ युवा भी शामिल हुए।
विज्ञापन
राहगीरी को रोचक और बेहतरीन बनाने के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान और स्पोर्ट्स थीम दी गई है। इसके तहत यहां कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोड पेंटिंग से लेकर, वॉल पेंटिंग, जुम्बा डांस, फुटबॉल और वॉलीबाल में लोगों ने अधिक दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर राहगीरी दिवस मनाने के लिए सेक्टर-67 स्थित एम 3 एम अरबना में बहुत ही जोश और उत्साह के साथ एकत्रित हुए। यह राहगीरी दिवस एम3एम ग्रुप की लोकोपकारी संस्था एम3एम फाउंडेशन ने गुरुग्राम नगर निगम और गुरुग्राम पुलिस के सहयोग से मनाया।
बच्चोंऔर बुजुर्गों से लेकर सभी आयु वर्ग के लोगों ने शिरकत की और उत्साहपूर्वक साइकिल चलाना (इलेक्ट्रिक साइकिल), प्रदर्शन कला, जुंबा, एरोबिक्स, योग, क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल आदि विभिन्न गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।