फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mayawati clarifies on nephew akash

मायावती ने भतीजे पर तोड़ी चुप्पी, कहा- आकाश को बसपा आंदोलन में लाऊंगी

Thu, 17 Jan 2019 04:19 PM IST
Anupam Prasun न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Anupam Prasun Updated Thu, 17 Jan 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
mayawati clarifies on nephew akash
प्रेस कॉन्फ्रेंस करती हुईं मायावती - फोटो : एएनआई
दिल्ली में बसपा सुप्रीम मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने भतीजे को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि वो राजनीति में नहीं है। मायावती ने कहा कि आकाश को बीएसपी आंदोलन से जोड़ूंगी।
विज्ञापन


उन्होंने उसे गठबंधन की वजह से विरोधियों की साजिश बताया है। बीएसपी परिवारवाद की पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि आकाश जन्मदिन की वजह से मेरे साथ दिखाई दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मायावती ने कहा कि बसपा की लोकप्रियता में बढ़ोत्तरी और सपा के साथ गठबंधन ने उन दलों और नेताओं में अशांति पैदा की है जो दलित और जातिवाद विरोधी हैं। हमसे आमने-सामने लड़ने के बजाय वह हमारे खिलाफ अनर्गल बातें कर रहे हैं और कुछ जातिगत व दलित विरोधी चैनलों के साथ मिलकर हमारे खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं।


मायावती ने कहा कि मैं कांशीराम जी की शिष्या हूं, इसलिए 'जैसे को तैसा' का जवाब देने के लिए मैं आकाश को बसपा आंदोलन में शामिल करूंगी और उन्हें सीखने का मौका दूंगी। अगर मीडिया के कुछ जातिवादी और दलित-विरोधी तबके को इससे कोई समस्या है तो होती रहे। हम इसकी परवाह नहीं करते हैं।

मायावती ने आगे कहा, 'हम दब्बू किस्म के लोग नहीं हैं जो सुनकर बैठ जाएंगे, घबरा जाएंगे। उसका मुंहतोड़ जवाब देना भी हमें आता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed