फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari Tuesday was the second hottest day of the season in delhi

Weather Update: सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, आज से बदलेगा मौसम; बरसेंगी राहत की बूंदें

Wed, 24 May 2023 01:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 24 May 2023 01:02 AM IST
सार

मंगलवार को दिनभर चली गर्म हवा के बाद देर शाम को मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी। इस कारण शाम होते होते आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया और धूल भरी हवा चलने लगी। 

विज्ञापन
mausam ki jankari Tuesday was the second hottest day of the season in delhi
दिल्ली में गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों समेत दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन भी आसमान से आग बरसी और दिनभर लू के थपेड़े चले। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस तरह से सोमवार के बाद यह दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले सोमवार को तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मंगलवार को दिल्ली के तीन केंद्रों नजफगढ़, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स व पीतमपुरा में तापमान 46 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि मयूर विहार केंद्र को छोड़कर आठ केंद्रों पर तापमान 44 व 45 डिग्री से ऊपर रहा।

विज्ञापन

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्वाधिक अधिकतम तापमान नजफगढ़ में 46.7 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री दर्ज हुआ। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में अधिकतम 46.2 व न्यूनतम तापमान 34.3, पीतमपुरा में 46.1 और न्यूनतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को दिनभर चली गर्म हवा के बाद देर शाम को मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी। इस कारण शाम होते होते आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया और धूल भरी हवा चलने लगी। मौसम विभाग ने रात आठ बजे तक दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया था। 23 मई को नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अब मौसम बदल जाएगा। बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन

दिनभर 35-45 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। बारिश और हवा के चलने से तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट हो जाएगी। मौसम विभाग ने 24 व 25 मई के लिए बारिश व हवा का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां हल्की होनी शुरू हो जाएंगी। 26 से 27 मई तक मौसम सुहावना बना रहेगा। 29 मई तक अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

दिल्ली में कहां कितना अनुमान
नजफगढ़ 46.7 डिग्री
स्पोट्स कॉम्पलेक्स 46.2 डिग्री
पीतमपुरा 46.1 डिग्री
पूसा 45.7 डिग्री
जाफरपुर 45.2 डिग्री
रिज 45.1 डिग्री
आयानगर 44.8 डिग्री
पालम 44.6 डिग्री
लोदी 44.0 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed