फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari temperature dropped due to rain in Delhi-NCR rain will Continuous fall till july five

Weather: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह फिर बारिश, 5 जुलाई तक मानसून में नहीं होगा उलटफेर; होती रहेगी राहत की बौछार

Fri, 30 Jun 2023 06:41 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 30 Jun 2023 06:41 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में कल सवेरे से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे पारे में गिरावट हुई है। 

विज्ञापन
mausam ki jankari temperature dropped due to rain in Delhi-NCR rain will Continuous fall till july five
रंगों की बारिश: सुबह बारिश ने जगाया। दोपहर धूप छांव वाली रही। शाम होते ही मौसम फिर खुशनुमा हो गया। - फोटो : विवेक निगम

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश और कही-कहीं बूंदाबांदी चल रही है। दिल्ली-एनसीआर में कल सवेरे से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे पारे में गिरावट हुई है। 

विज्ञापन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को बारिश होने के आसार कम हैं। इससे तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं, पांच जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का अंदेशा नहीं है। इतना जरूर है कि बीच-बीच में फुहारें पड़ती रहेंगी। इससे उमस भरे मौसम से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को दो-चार होना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के आंकड़ों में दर्ज है कि सुबह 8:30 बजे तक 17.2 एमएम बारिश दर्ज हुई। जबकि इसके बाद शाम 5:30 बजे तक यह आंकड़ा 3.6 एमएम रहा। सुबह सबसे ज्यादा बारिश आया नगर में सबसे 48 एमएम, पालम में 28.2 एमएम, लोधी रोड़ में 17 एमएम बारिश दर्ज हुई। वहीं शाम तक भी सबसे ज्यादा बारिश आया नगर और पालम में दर्ज की गई।

विज्ञापन

विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन ज्यादा बारिश की आशंका नहीं है। दिन भर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इससे तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी होने का अंदेशा है। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अंदेशा है। मौसम विभाग का कहना है कि पांच जुलाई तक मानूसन में ज्यादा उलटफेर नहीं होगा। बारिश के तापमान भी कमोवेश एक सा बना रहेगा।

प्रदूषण में मामूली बढ़त
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, मौसम में सुधार के बाद गुरुवार को प्रदूषण स्तर में मामूली बढ़त हुई। बुधवार को दिल्ली का प्रदूषण स्तर 89 सूचकांक पर था जो बढ़कर 101 पर पहुंच गया। वहीं एनसीआर के फरीदाबाद में प्रदूषण सूचकांक 82, गाजियाबाद में 94, ग्रेटर नोएडा में 125, गुरुग्राम में 146 और नोएडा में 94 दर्ज किया गया। उधर, दिल्ली में मुख्य सतही हवाएं 12-14 किमी प्रति घंटे की गति से दक्षिण-पूर्व दिशाओं से चली। शुक्रवार को हवाओं के गति में कुछ बढ़त हो सकती है और यह 22 किमी की गति तक मुख्य सतही हवा दक्षिणपूर्व दिशाओं से चल सकती हैं।

बारिश के दौरान जगह-जगह जलभराव
राजधानी में सुबह की बारिश से कई इलाकों में जलभराव हुआ। इस कारण अपने गंतव्य पर जाने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके अलावा मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए जाने व वापस आने के दौरान भी लोग जलभराव से दो-चार हुए। राजधानी में बारिश के दौरान ओखला, बदरपुर, लाडो सराय, महरौली, आयानगर, गांधी नगर, तैमूर नगर, पालम, जनकपुरी, द्वारका, नजफगढ़, नांगलोई, पश्चिम विहार, रोहिणी, अशोक विहार, आईएसबीटी, आईटीओ, चाबड़ी बाजार आदि इलाकों में जलभराव हुआ। शिवाजी मार्ग, पंखा रोड, दिल्ली छावनी स्थित कई रोड पर पानी भरने के कारण दुपहिया वालों को परेशानी हुई। बारिश बंद होने के बाद गलियों व सड़कों से पानी निकलने के बाद वे घरों से निकल सके। नेब सराय व राजौरी गार्डन में पेड़ गिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed