Delhi Weather : कल की ठंड में टूट गया 11 साल का रिकॉर्ड, आज से चार दिन पड़ने वाले हैं भारी
Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग के मुताबिक आठ और नौ जनवरी को हल्की बारिश या बूंदा बांदी की संभावनाएं हैं। मौसमी दशाओं में बदलाव के कारण बारिश से तापमान में बढ़त हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चल रही बर्फीली हवाओं के बीच हाड़ कंपाने वाली ठंड ने गुरुवार को लोगों को दिनभर ठिठुराया। करीब 11 साल बाद दिल्ली का अधिकतम तापमान गिरकर 12 डिग्री तक दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम है। आने वाले दिनों में हवाओं के रुख में बदलाव से राहत की उम्मीद है। संभावना है कि अधिकतम में बढ़त हो सकती है। आठ जनवरी से हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावनाएं बन रही हैं। बारिश के बाद तापमान में कुछ सुधार हो सकता है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़त होगी।
#WATCH | As the temperature dips in Delhi, people seen sitting by the bonfire in a bid to keep themselves warm.
विज्ञापन
(Visuals from RK Puram) pic.twitter.com/ECXvZMmhG3— ANI (@ANI) January 4, 2024
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। इससे पहले दिल्ली का अधिकतम तापमान सात जनवरी 2013 को सबसे कम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को उत्तर-पश्चिम दिशाएं से ठंडी हवाएं चली। आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप के दर्शन नहीं हुए जिस कारण दिन भर गलन जैसी स्थिति रही। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। यह सीजन का पहला सीवियर कोल्ड डे रहा। इस दौरान जाफरपुर कला दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां का अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया।
शुक्रवार को हवाओं का रुख बदलकर पूर्व व उत्तर-पूर्व होने की संभावना है। हवाओं की दिशाएं बदलने से तापमान में बढ़त हो सकती है। सुबह के समय मध्यम कोहरा रह सकता है। दिन में आसमान साफ रहेगा। कुछ स्थानों पर कोल्ड डे से सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पूरे सप्ताह सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान है।
आठ जनवरी को बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक आठ और नौ जनवरी को हल्की बारिश या बूंदा बांदी की संभावनाएं हैं। मौसमी दशाओं में बदलाव के कारण बारिश से तापमान में बढ़त हो सकती है। संभावना है कि 10 जनवरी तक दिल्ली के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक की बढ़त हो सकती है और पारा 17 डिग्री तक पहुंच सकता है। विभाग का मानना है कि बारिश के कारण मौसम में बदलाव हो सकता है। इससे आसमान साफ होगा जिससे स्थिति में सुधार हो सकता है।