फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari Chances of rain in Delhi on Monday people will get relief from heat

Weather : आज दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, बरसेंगी राहत की बूंदें; जानें हफ्ते भर कितना रहेगा राजधानी का पारा

Mon, 13 May 2024 12:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 13 May 2024 12:52 AM IST
सार

राजधानी में सोमवार को मौसम विभाग ने हल्की बूंदा-बांदी की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे मौसम सुहाना होगा और लोगों को सूरज की तपिश से फौरी राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
mausam ki jankari Chances of rain in Delhi on Monday people will get relief from heat
दिल्ली में सोमवार को बारिश के आसार - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में आज मौसम विभाग ने हल्की बूंदा-बांदी की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे मौसम सुहाना होगा और लोगों को सूरज की तपिश से फौरी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, कई दिनों से लू का अहसास कराने वाली गर्मी से लोगों को निजात मिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, इस सप्ताह तापमान 40 से 42 डिग्री के पार पहुंचने की अनुमान है।

विज्ञापन

रविवार को आसमान में सुबह से धूप खिली रही। दोपहर में चिलचिलाती गर्मी के साथ गर्म हवा चली, जिसने लोगों को लू का अहसास कराया। शाम तक आते-आते मौसम में बदलाव आया। आसमान में हल्के बादल छाने लगे। कई इलाकों में बंदूा-बांदी दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश हो रही है। आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नजफगढ़ में 41 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 40.6 आया नगर में 40.5, जाफरपुर में 40.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed