फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari Chances of rain in Delhi on friday AQI crosses 400 in many areas

Weather update : आज राजधानी में कई जगह कोहरा, रात को बरसेंगे बदरा, अब बढ़ने वाली है ठिठुरन

Fri, 22 Dec 2023 07:12 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 22 Dec 2023 07:12 AM IST
सार

राजधानी में हवा की गति कम होने व अन्य स्थानीय कारणों से फिर से आबोहवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। आज दिल्ली के कई इलाकों में कोहरा है। 

विज्ञापन
mausam ki jankari Chances of rain in Delhi on friday AQI crosses 400 in many areas
दिल्ली में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसमी बदलाव से दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात हल्की बारिश के आसार है। इससे न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ सकता है। आज दिल्ली के कई इलाकों में कोहरा है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह हल्का कोहरा हो सकता है। दोपहर के समय धूप खिली रह सकती है। शाम होते ही मौसम बदल सकता है। रात के समय बारिश या बूंदाबांदी होने के बन रहे हैं। बारिश के बाद मौसम में कुछ बढ़त हो सकती है। अनुमान है कि शनिवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 9 डिग्री और अधिकतम तापमान बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिल्ली में 27 दिसंबर तक सुबह के समय हल्का से मध्यम स्तर को कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

चार इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में पहुंची
राजधानी में हवा की गति कम होने व अन्य स्थानीय कारणों से फिर से आबोहवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। साथ ही, चार इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। एक्यूआई 361 दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी है। यह बुधवार के मुकाबले 75 सूचकांक अधिक है। सुबह से ही धुंध के साथ कोहरा देखने को मिला। स्मॉग की चादर छाई नजर आई। 31 इलाकों में बेहद खराब व दो इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। कमोबेश रविवार को हवा बेहद खराब श्रेणी में हवा की स्थिति रहेगी।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बृहस्पतिवार को हवा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति छह से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। शुक्रवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटा रहने के आसार हैं। वहीं, सुबह के समय धुंध व कोहरा छाने की आशंका है। ऐसे में हवा खराब श्रेणी में बनी रहेगी। शनिवार को हवाएं उत्तर से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चलेंगी। इस दौरान हवा की चाल चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। रविवार को हवा दक्षिण-पश्चिम से चलने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंचेगी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार चार इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें नेहरू नगर में 425, जहांगीरपुरी में 421, मुंडका में 411 व आईटीओ में 405 एक्यूआई दर्ज किया गया। साथ ही, 31 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें शादीपुर में सबसे अधिक 398 एक्यूआई रहा, जबकि आनंद विहार में 393, पटपटगंज में 391, सोनिया विहार में 390, वजीरपुर में 389, रोहिणी में 388, ओखला फेज 2 व न्यू मोती बाग में 382 सूचकांक दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी है। दो इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें दिलशाद गार्डन में 297 व आया नगर में 293 एक्यूआई दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी है।

फरीदाबाद की हवा रही सबसे कम प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 238 रहा, जो खराब श्रेणी है। नोएडा में 356, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में 337 व गुरुग्राम में 246 एक्यूआई दर्ज किया गया, यह बेहद खराब श्रेणी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed