फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari According to Meteorological Department heat and humidity will trouble Delhi for the next on

Weather: दिल्ली में फिर बढ़ा पारा, देर शाम हुई बूंदाबांदी भी नहीं लाई राहत; जानें कैसा रहेगा अगला पूरा हफ्ता

Thu, 21 Sep 2023 09:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 21 Sep 2023 09:42 PM IST
सार

Mausam ki Jankari: विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तक गर्मी और उमस इसी तरह से परेशान करती रहेगी। तापमान 36-37 डिग्री के बीच बना रहेगा।

विज्ञापन
mausam ki jankari According to Meteorological Department heat and humidity will trouble Delhi for the next on
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मौसम में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी बारिश हो जाती है और तापमान कम हो जाता है, तो किसी दिन तापमान बढ़ जाता है। मानसून जल्द ही विदाई लेने वाला है बावजूद गर्मी अभी पीछा नहीं छोड़ रही है। सितंबर के तीसरे सप्ताह में तापमान 36-37 डिग्री के बीच चल रहा है। गुरुवार को नजफगढ़ में सर्वाधिक 38.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि इस दौरान दिल्ली का औसतन तापमान 34 डिग्री के आसपास रहता है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम नमी का स्तर 86 फीसदी व न्यूनतम नमी का स्तर 53 फीसदी रहा। तापमान में बढ़ोतरी के कारण दिनभर गर्मी का एहसास होता रहा। शाम पांच बजे के बाद काले बादलों ने डेरा डाल लिया। तेज बारिश की संभावना बनी, लेकिन कुछ ही इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे उमस ज्यादा बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तक गर्मी और उमस इसी तरह से परेशान करती रहेगी। तापमान 36-37 डिग्री के बीच बना रहेगा। अगस्त में बारिश नहीं होने और सितंबर में एक-दो दिन ही बारिश होने से तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई है, वहीं उमस भी परेशान कर रही है, जबकि अभी इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मानसून कमजोर होने के कारण बारिश कम होने से गर्मी का असर दिख रहा है। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed