फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maulvi got a Hindu woman to offer Namaz in name of treatment

मौलवी सरफराज का गंदा खेल: इलाज के नाम पर हिंदू महिला से चार साल तक पढ़वायी नमाज, दुष्कर्म करने का किया प्रयास

Mon, 07 Nov 2022 08:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 07 Nov 2022 08:39 PM IST
सार

महिला कई वर्षों से दाई का काम कर रही हैं। महिला ने बताया उन्हें गले में बीमारी हो गई थी। जिसके इलाज के लिए उन्होंने डॉक्टरों की यहां काफी चक्कर काटे लेकिन कोई आराम नहीं मिला। उनके एक परिचित ने मोरटा के रहने वाले मौलवी सरफराज के बारे में बताया और बीमारी ठीक होने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Maulvi got a Hindu woman to offer Namaz in name of treatment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र की एक महिला के साथ झाड़-फूंक से इलाज करने के नाम पर जाल में फंसा कर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीमारी को ठीक करने के लिए मौलवी ने चार साल तक अपने घर बुलाकर हिंदू रीति-रिवाजों से पूजा पाठ करने से मना किया और मुस्लिम रीति-रिवाज से प्रार्थना कराई। इसके लिए मौलवी ने कई बार में विभिन्न खर्चों के नाम पर करीब 10 लाख रुपए ठग लिए। बीमारी में जब कोई आराम नहीं मिला तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी से कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Trending Videos

महिला कई वर्षों से दाई का काम कर रही हैं। महिला ने बताया उन्हें गले में बीमारी हो गई थी। जिसके इलाज के लिए उन्होंने डॉक्टरों की यहां काफी चक्कर काटे लेकिन कोई आराम नहीं मिला। उनके एक परिचित ने मोरटा के रहने वाले मौलवी सरफराज के बारे में बताया और बीमारी ठीक होने का आश्वासन दिया। वह जब उस मौलवी के पास गईं तो मौलवी ने उनसे घर में से मंदिर को बाहर रख नमाज पढ़ने और अगरबत्ती जलाने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मौलवी ऐसा उनसे चार साल तक कराता रहा। आरोप है कि इस बीच उसने गलत काम करने का भी प्रयास किया, लेकिन बदनामी के डर से उन्होंने यह बात किसी को नहीं बताई। मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी मुनेश कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद पर अभी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

धर्म परिवर्तन कराने का किया प्रयास
महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि मौलवी ने इलाज के नाम पर उनसे हिंदू रीति-रिवाजों को छोड़कर विशेष समुदाय के रीति-रिवाजों को अपनाने का दबाव बनाया। वे बीमारी ठीक कराने के लिए जब ऐसा करने लगी तो मौलवी ने इसी धर्म के अनुसार सभी चीजें करने को कहा नहीं करने पर सब कुछ बर्बाद होने की बात कही। इसी डर से उसके कहे अनुसार वह सब करती रहीं।

पुलिस से शिकायत पर नहीं हुई सुनवाई 
महिला का आरोप है कि इसकी शिकायत उसने पुलिस से की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। एसएसपी से शिकायत करने के बाद भी मामले में भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed