{"_id":"66b99d0598aa2f6f2a0bf24b","slug":"massive-fire-broke-out-in-a-four-storey-factory-in-samaypur-badli-2024-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: चार मंजिला फैक्टरी में लगी भीषण आग पर काबू, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: चार मंजिला फैक्टरी में लगी भीषण आग पर काबू, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
Mon, 12 Aug 2024 11:40 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:40 AM IST
सार
राजधानी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में बनी एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। हादसा किस वजह से हुआ। अभी तक इसके कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
फैक्टरी में आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समयपुर बादली औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह जींस की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही आस पास के फायर स्टेशनों से ग्यारह गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
दमकल अधिकारी के मुताबिक, फैक्टरी में सुबह सात बजे आग लगी। आग लगने के बाद फैक्टरी में मौजूद सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल गए हैं। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। चार मंजिला फैक्टरी में आग बुझ गई है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: Fire Officer Ashok Jaiswal says "Today, we got a call at around 7:03 AM. Fire tenders were sent to the spot. This is a jeans manufacturing factory with G+4 floors. There is no casualty in the incident. Fire has almost been controlled..." pic.twitter.com/lkhDVfBG7Q
— ANI (@ANI) August 12, 2024
विज्ञापन
दमकल विभाग के अधिकारी अशोक जयसवाल ने कहा कि आज सुबह हमें करीब सात बजे आग लगने की सूचना मिली थी। तभी घटना स्थल के लिए दमकल की गाड़ियों को भेज दिया गया। यह एक जींस बनाने वाली चार मंजिला फैक्टरी है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग पर काबू पा लिया गया है।