फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Married woman filed harassment case against husband and brother in law in Dadri GB Nagar

'पति बनाना चाहता अप्राकृतिक संबंध': देवर रखता बुरी नजर, ससुर-जेठ भी करते रहे जुल्म; विवाहिता ने बयां की आपबीती

Mon, 26 Jun 2023 08:35 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 26 Jun 2023 08:35 PM IST
सार

पीड़िता का आरोप है कि देवर नहीं माना तो उसने अपने पति से शिकायत की। पति सोनू ने विवाहिता के साथ मारपीट कर गाली-गलौज की और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव बनाया।

विज्ञापन
Married woman filed harassment case against husband and brother in law in Dadri GB Nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गौतमबुद्धनगर कोतवाली दादरी क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता ने पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही पति समेत अन्य ससुराल के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कोतवाली दादरी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता की शादी सोनू के साथ वर्ष 2016 में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति व उसके परिजन दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। मायके में शिकायत की तो कई बार मामला समझा-बुझाकर शांत हो गया। आरोप है कि उसके बाद देवर गलत नजर रखने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब विवाहिता उसका विरोध करती तो वह गाली-गलौज करता था। विरोध करने के बाद भी कई बार अभद्रता की। उसके बाद जब वह नहीं माना तो उसने अपने पति सोनू से शिकायत की। पति सोनू ने विवाहिता के साथ मारपीट कर गाली-गलौज की और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव बनाया। इनकार करने जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन

मायके वालों को जानकारी देने पर पति, सास, देवर व जेठ ने गाली-गलौज कर मारपीट की। पति ने मायके वालों को बताने पर आत्महत्या करने की धमकी दी। पुलिस ने पति सोनू, सास रामो देवी और जेठ व देवर सुरेंद्र व कर्मवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed