फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Married woman accuses husband of unnatural sex and brother-in-law of attempted rape; case registered against three.

Delhi NCR News: विवाहिता ने पति पर कुकर्म और देवर पर दुष्कर्म प्रयास का लगाया आरोप, तीन पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




हथीन। क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने पति पर कुकर्म करने और देवर व ननदोई पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर बहीन थाना पुलिस ने पति, देवर और ननदोई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। बहीन थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव की दो युवतियों की शादी नूंह जिले के एक गांव में दो भाइयों के साथ हुई थी। इनमें से एक विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं था। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ कुकर्म किया, जबकि देवर ने भी दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार दुष्कर्म से संबंधित आरोप प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं, जिनकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article