{"_id":"69650419374174129a029506","slug":"many-trains-of-northern-railway-diverted-due-to-power-and-traffic-block-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-119953-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पावर व ट्रैफिक ब्लॉक के कारण उत्तर रेलवे की कई ट्रेनें डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पावर व ट्रैफिक ब्लॉक के कारण उत्तर रेलवे की कई ट्रेनें डायवर्ट
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने दिल्ली मंडल में निर्माण कार्य के कारण पावर और ट्रैफिक ब्लॉक की घोषणा की है। यह ब्लॉक दिल्ली मंडल में लेवल क्रॉसिंग संख्या 50 के स्थान पर एलएचएस निर्माण के लिए सुरक्षा प्लेटों के इंस्टॉलेशन के कारण लगाया जा रहा है। ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 13 जनवरी को कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 14304 हरिद्वार जंक्शन-दिल्ली जंक्शन को टपरी-शामली-दिल्ली शाहदरा होते हुए दिल्ली जंक्शन के लिए डायवर्ट किया जाएगा। इस दौरान यह ट्रेन नागल, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर, खतौली, दौराला, मेरठ कैंट, मेरठ सिटी, मोदीनगर, मुरादनगर, नया गाजियाबाद, गाजियाबाद और साहिबाबाद स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 14332 कालका-दिल्ली जंक्शन को भी टपरी-शामली-दिल्ली शाहदरा मार्ग से चलाया जाएगा। इस ट्रेन के भी कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। इसके अलावा, ट्रेन संख्या 14521 दिल्ली जंक्शन-अंबाला कैंट को गाजियाबाद से मेरठ सिटी के बीच लगभग 15 मिनट रोका जाएगा।