फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Many times speed brake of Delhi metro, passengers face problem morning and evening

दिन में कई बार मेट्रो की रफ्तार पर लगा ब्रेक, सुबह से शाम तक यात्री हुए बेहाल

Thu, 16 May 2019 06:37 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 16 May 2019 06:37 AM IST
विज्ञापन
Many times speed brake of Delhi metro, passengers face problem morning and evening
फाइल फोटो

मेट्रो की रेड लाइन, ग्रीन लाइन और ब्लू लाइन पर बुधवार को तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को सुबह से लेकर शाम तक परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह रेड लाइन पर  में यात्रियों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ा तो शाम के समय ब्लू लाइन पर तकनीकी दिक्कत से यात्री खासे परेशान रहे। एक दिन में अगल-अलग तीन लाइनों पर कई बार मेट्रो सेवा प्रभावित होने से यात्रियों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ा। डीएमआरसी ने यात्रियों को सोशल मीडिया के जरिये सूचित किया। दूसरी ओर मेट्रो की धीमी रफ्तार से पेरशान यात्रियों ने सोशल मीडिया के जरिये रोष जताया।

विज्ञापन


मेट्रो रेल नेटवर्क पर बुधवार को रेड लाइन पर अलग-अलग समय में तीन बार मेट्रो सेवा प्रभावित हुई। सुबह करीब 8:01 मिनट पर तीस हजारी और शास्त्री पार्क के बीच सिग्नल की खराबी के कारण सेवा प्रभावित हुई। इसी लाइन पर कुछ देर बाद सुबह करीब 8:17 मिनट पर पीतमपुरा से केशवपुरम के बीच सिग्नल में खराबी के कारण मेट्रो धीमी रफ्तार में चली। इस दौरान यात्रियों को पीक आवर्स में देरी का सामना करना पड़ा। वहीं सुबह 8:58 मिनट पर शहीद स्थल गाजियाबाद से रिठाला तक पूरी लाइन सिग्नल की खराबी की चपेट में आई। इसके बाद दोपहर तक रेड लाइन पर ट्रेनों की धीमी रफ्तार का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


उधर, ग्रीन लाइन पर भी दिन में दो बार मेट्रो सेवा प्रभावित हुई। सुबह करीब 8:27 मिनट पर घेवरा से इंद्रलोक और कीर्ति नगर के बीच मेट्रो ट्रेने धीमी रफ्तार से चली और इस बीच यात्रियों को ट्रेनों के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद सुबह करीब 8:42 मिनट पर अशोक पार्क मैन से कीर्ति नगर के बीच सिग्नल की खराबी की वजह से यात्री परेशान हुए। करीब आधे घंटे तक यात्रियों को इन दोनों सेक्शन पर परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सुबह करीब 8 बजे ब्लू लाइन पर द्वारका से कीर्ति नगर के बीच मेट्रो सेवा प्रभावित हुई और इसके बाद शाम को करीब 4 बजे ब्लू लाइन पर नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से अक्षरधाम के बीच मेट्रो की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।

कब कहां हुई परेशान
रेड लाइन 
सुबह 
8:01 : तीस हजारी और शास्त्री पार्क के बीच सिग्नल की खराबी से सेवा प्रभावित
8:17 : पीतमपुरा से केशवपुरम के बीच सिग्नल में खराबी से रफ्तार हुई धीमी
8:58 : शहीद स्थल गाजियाबाद से रिठाला तक सिग्नल की खराबी। 

ग्रीन लाइन 
सुबह 

8:27 : घेवरा से इंद्रलोक और कीर्ति नगर के बीच मेट्रो धीमी रफ्तार से चली 
8:42 : अशोक पार्क मेन से कीर्ति नगर के बीच सिग्नल की खराबी की 

ब्लू लाइन 
सुबह

8: 00 बजे : द्वारका से कीर्ति नगर के बीच मेट्रो सेवा प्रभावित हुई
शाम 
4: 00 बजे नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से अक्षरधाम के बीच धीमी हुई रफ्तार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed