फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Bus Accident News: 6 students injured school bus collides cluster bus in Naraina delhi

Delhi: दिल्ली के नारायणा में स्कूल बस की क्लस्टर बस से टक्कर, छह बच्चे घायल

Thu, 23 Jan 2020 11:39 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 23 Jan 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
Delhi Bus Accident News: 6 students injured school bus collides cluster bus in Naraina delhi
दिल्ली में दुर्घटना, छह बच्चे घायल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के नरायणा में आज एक ऐसा भयावह हादसा हुआ जिसमें स्कूली बच्चों से भरी बस पलट गई। गौरतलब है कि एक स्कूल बस की क्लस्टर बस से टक्कर हो गई है। इस दौरान बस में सवार छह छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों को अस्पताल ले जाया गया है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राजेंदर नगर स्थित सलवान पब्लिक स्कूल की बस में 27 बच्चे सवार थे। जब हादसा हुआ तो बस स्कूल की ओर जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब स्कूल बस यू-टर्न ले रही थी तो दूसरी ओर से आ रही क्लस्टर बस उसमें जा भिड़ी। जिसके बाद स्कूल बस पूरी तरह से पलटकर सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन


इस घटना के बाद छह बच्चों को चोटें आई हैं, हालांकि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। सभी घायलों को नारायणा के कपूर नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

छह में से चार बच्चों का उपचार कर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं दो अन्य भी जल्द डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बसों के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ पुलिस गवाहों के बयान ले रही है और मामले की जांच में जुटी है। घायल होने वाले बच्चे कक्षा छह से कक्षा 12 के बीच में थे।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed