फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Many leaders including Kejriwal, will gather in Jan Adhikar Yatra rally noida

नोएडा: जन अधिकार यात्रा के समापन पर केजरीवाल समेत कई नेता आज रैली में जुटेंगे

Sat, 08 Sep 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 08 Sep 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
Many leaders including Kejriwal, will gather in Jan Adhikar Yatra rally noida
फाइल फोटो

जन अधिकार यात्रा के समापन पर आयोजित  रैली में शनिवार को अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, विशिष्ट अतिथि सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा नोएडा में आएंगे। आप प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि सांसद संजय सिंह गाजियाबाद की ओर से पद यात्रा करते हुए नोएडा में मॉडल टाउन गोल चक्कर सेक्टर-62 में दोपहर 12:30 बजे प्रवेश करेंगे। सेक्टर-46 सभा स्थल पर मंच बनाया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को जिलाध्यक्ष केपी सिंह, जिला प्रभारी सीएम चौहान, दिल्ली के विधायक नरेश बाल्यान, नोएडा अध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने निरीक्षण किया। रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली से कई विधायक व उत्तर प्रदेश के दूसरे जनपदों से भी कार्यकर्ता आएंगे। वहीं, रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश प्रवक्ता सभजीत सिंह, जिला प्रवक्ता एके सिंह, जिला सचिव राकेश सिसोदिया, जिला कोषाध्यक्ष उमेश गौतम, पश्चिमी जोन सदस्य सविता शर्मा, मीडिया कोआर्डिनेटर अजीत भाटी, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार, यूथ अध्यक्ष राहुल सेठ, सुनील चौधरी, शैलेंद्र वर्णवाल समेत अन्य पदाधिकारियों ने नोएडा के अलग-अलग क्षेत्रों में सभाएं कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को सभास्थल पर पहुंचने की अपील की। रैली का समय शाम चार बजे होगी।

विज्ञापन

नोएडा को राजनीतिक केंद्र बनाना चाह रही आप पार्टी

लोकसभा चुनाव अगले साल हैं। दिल्ली से नोएडा सटा हुआ है और आप पार्टी ने नोएडा में गतिविधियां बढ़ी दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा में चार बार आकर पूरे प्रदेश की राजनीति पर नोएडा से निशाना साध रहे हैं। ठीक उसी तरह माना जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी नोएडा को ही राजनीतिक केंद्र बनाना चाह रहे हैं।  सूत्र बताते हैं कि भाजपा को सटीक जवाब देने के लिए बगावत कर चुके सांसद शत्रुघ्न सिन्हा व पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का सहारा लिया जा रहा है।

भाजपा को उसी के ही नेताओं से मात देने की तैयारी कर चल रही है। केजरीवाल फिलहाल यह कह चुके हैं कि वह लोकसभा चुनाव में कोई गठबंधन नहीं करेंगे, लेकिन राजनीतिक सूत्र बताते हैं कि आने वाले समय में किसी गठबंधन में आप पार्टी शामिल हुई तो निश्चित ही सबसे बड़ी परेशानी भाजपा को ही होगी। हालांकि, अगर सपा, बसपा व कांग्रेस में गठबंधन हुआ तो आप पार्टी किसी न किसी नेता का खेल तो बिगाड़ ही देगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed