फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manu's parole to be executed within 3 days

जेसिका लाल मर्डर केसः दिल्ली सरकार को निर्देश, ‘मनु शर्मा की पैरोल का 3 दिन में निबटारा करें’

Tue, 27 Dec 2016 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Dec 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
manu's parole to be executed within 3 days
दिल्ली उच्च न्यायालय - फोटो : Google

मॉडल जेसिका लाल हत्याकांड में हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा काट रहे मनु शर्मा की पैरोल अर्जी का निबटारा तीन दिन के भीतर करने का निर्देश दिल्ली सरकार को दिया है। शर्मा ने एलएलबी की दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा देने व कक्षाएं लेने के लिए तीन माह की पैरोल मांगी है।

विज्ञापन


जस्टिस प्रतिभा रानी ने आदेश में यह भी कहा कि सरकार अपने निर्णय से मनु शर्मा अथवा उसके वकील को जेल अधीक्षक के जरिये अवगत करवाए। इससे पहले याचिका पर बहस करते हुए अधिवक्ता अमित साहनी ने कहा कि उनके मुवक्किल की परीक्षा 31 दिसंबर 2016 से शुरू होनी है।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें 19 जनवरी को शादी के पंजीकरण के लिए विवाह पंजीयक के समक्ष पेश होना है। इसके लिए तीन माह की पैरोल जरूरी है। सरकार ने अभी तक इस अर्जी पर कोई निर्णय नहीं लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनु शर्मा को सितंबर 2009 से अब तक छह बार पैरोल मिल चुकी है

manu's parole to be executed within 3 days
हाइकोर्ट - फोटो : SELF

दिल्ली सरकार का पक्ष रखते हुए स्टेंडिंग काउंसल संजय लाओ ने कहा कि पैरोल की अर्जी का निबटारा शीघ्र कर दिया जाएगा। कोर्ट ने अपने निर्णय में यह भी गौर किया कि पैरोल की अर्जी 7 दिसंबर को सक्षम अधिकारी के पास भेज दी गई थी, जिसका निबटारा अभी तक नहीं किया गया है।

बता दें कि जेसिका की महरौली स्थित रेस्टोरेंट टेमेरिंड कोर्ट में गोली मारकर 30 अप्रैल 1999 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसे मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मनु शर्मा को सितंबर 2009 से अब तक छह बार पैरोल मिल चुकी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे मनु  मानवाधिकार में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कर चुका है। अब अन्नामलाई विश्वविद्यालय से एलएलबी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed