{"_id":"6a8ae64d7eb4bed2e5005dc2","slug":"manoj-tiwaris-elder-brother-passes-away-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-223-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मनोज तिवारी के बड़े भाई का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मनोज तिवारी के बड़े भाई का निधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी के सबसे बड़े भाई साधु शरण तिवारी का शनिवार दोपहर निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली एम्स में दोपहर करीब 1:15 बजे अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को काशी ले जाया गया है जहां रविवार दोपहर 12 बजे मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर अपने बड़े भाई के निधन की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि परिवार के सभी सदस्य उन्हें साधु भैया कहकर बुलाते थे। चार भाइयों और एक बहन में वह सबसे बड़े थे। साधु शरण तिवारी ने बीएचयू से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने ओएनजीसी में विभिन्न स्थानों पर सेवाएं दीं और महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह काशी में रह रहे थे। ब्यूरो