फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manoj tiwari attacks on kejriwal over his relative PWD scam case

PWD घोटाले पर मनोज तिवारी का केजरीवाल से सवाल- क्या माफिया थे आपके साढ़ू?

Sun, 14 May 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 May 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
manoj tiwari attacks on kejriwal over his relative PWD scam case
मनोज तिवारी - फोटो : SELF

दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया। उन्होंने अपने निवास पर संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के साढू सुरेंद्र बंसल (अब मृत) ना सिर्फ फर्जी बिल के माध्यम से कमाई कर रहे थे, बल्कि वह अधिकारियों को भी धमकाते थे। उन्होंने अपने आरोप के समर्थन में एक चिट्ठी भी दिखाई।      

विज्ञापन


तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के साढू के कारनामों से लगता है कि वह एक माफिया थे, क्योंकि सुरेंद्र बंसल की कंपनी गलत बिल भुगतान के लिए पहले नालों को तोड़कर उसे बनाने का टेंडर जारी करवाकर काम हासिल करती थी और नाला बनाए बगैर भुगतान करा लेती थी। 
विज्ञापन


इस संबंध में जब एक अधिकारी ने इसकी शिकायत की तो उसे धमकाया गया। उन्होंने दावा किया कि इस अधिकारी ने नांगलोई थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। 

तिवारी ने कहा कि केजरीवाल इस्तीफा देकर अपने ऊपर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच करवाएं। कपिल मिश्रा के आरोपों का जवाब देने के बजाय केजरीवाल ने अपने एक विधायक को धरना देने के लिए भेज दिया। केजरीवाल को धरने की राजनीति से ऊपर उठकर भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब देना चाहिए।   

विज्ञापन
विज्ञापन

'अपने रिश्तेदारों की कंपनियों को संरक्षण देते हैं केजरीवाल'

manoj tiwari attacks on kejriwal over his relative PWD scam case
मनोज तिवारी

तिवारी ने कहा कि केजरीवाल शुरू से ही अपने संबंधी की कंपनियों को संरक्षण देते रहे हैं, जिन्होंने निर्माण या मरम्मत के आदेश प्राप्त करने के लिए नाले एवं नालियों या सड़कों को नुकसान पहुंचा कर इसी प्रकार के घोटाले किए। सच्चाई यह है कि अनेक मामलों में मरम्मत का कोई काम नहीं किया गया, लेकिन जाली कंप्लीशन सर्टिफिकेट पर उन्हें भुगतान कर दिया गया। 

उन्होंने ऐसे घोटालों में मुख्यमंत्री और उनके कार्यालय की भूमिका की एसीबी या फिर सीबीआई से तुरंत जांच की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed