फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manoj tiwari appointed delhi bjp state president

कई दिग्गजों को पीछे छोड़ भोजपुरी गायक मनोज तिवारी बने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

Wed, 30 Nov 2016 10:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Nov 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
manoj tiwari appointed delhi bjp state president

भारतीय जनता पार्टी ने मनोज तिवारी को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। सतीश उपाध्याय की जगह भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी को बुधवार को इस पद पर नियुक्ति की घोषणा की गई।

विज्ञापन

 

सांसद मनोज तिवारी शुरु से ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में शामिल थे। हालांकि पवन शर्मा और सांसद महेश गिरी को भी इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

विज्ञापन


मनोज तिवारी को उनकी लोकप्रियता और पूर्वांचली चेहरा होने का फायदा मिला है क्योंकि, दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों  के बीच वो खासे लोकप्रिय हैं। 2013 में ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए मनोज तिवारी को 2014 के लोकसभा चुनाव में सांसद पद के लिए टिकट देकर भी पार्टी ने कई पुराने दिग्गजों को चौंका दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार चुनावा में मेहनत का मिला फायदा

manoj tiwari appointed delhi bjp state president
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों की मानें तो बिहार विधानसभा चुनाव में मनोज तिवारी की भूमिका का उन्हें लाभ मिला है। बिहार में उनकी भूमिका के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पहले ही उनकी तारीफ कर चुके हैं।

मालूम हो कि दिल्ली में एक तिहाई से ज्यादा वोटर पूर्वाचली हैं और उन्हें आकर्षित करने के‌ लिए ही पार्टी ने मनोज तिवारी को प्रदश अध्यक्ष का पद सौंपा है। 

पूर्वी यूपी सहित बिहार झारखंड से आए प्रवासी लोगों के बीच भी मनोज तिवारी काफी लोकप्रिय हैं। अब उन पर बाहरी उम्मीदवार होने का आरोप भी नहीं लग सकता क्योंकि मनोज तिवारी अब दिल्ली से ही सांसद भी हैं।

2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी के दयनीय प्रदर्शन को निर्वतमान अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को पद से हटाए जाने का बड़ा कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed