फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manjinder Singh Sirsa said Visa will be issued to bring back Hindus and Sikhs from Afghanistan

‘अफगानिस्तान से हिंदुओं-सिखों को वापस लाने के लिए वीजा जारी होगा’

Tue, 28 Jul 2020 02:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 28 Jul 2020 02:50 AM IST
विज्ञापन
Manjinder Singh Sirsa said Visa will be issued to bring back Hindus and Sikhs from Afghanistan
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रतिनिधिमंडल विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव से मिला - फोटो : amar ujala

अफगानिस्तान से हिंदुओं और सिखों को वापस लाने के लिए वीजा जारी किया जाएगा। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने अफगानिस्तान व पाकिस्तान मामलों के संयुक्त सचिव जेपी सिंह से मुलाकात के बाद यह बात बताई।

विज्ञापन


रविवार को प्रबंधक कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने विदेश मंत्रालय पहुंचकर संयुक्त सचिव जेपी सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अफगानिस्तान में शेष रह रहे हिंदू व सिख परिवारों को भारत लाने का मामला उठाया, जिसके जवाब में मंत्रालय ने कहा कि इस वक्त बनाई गई करीब 600 लोगों की सूची के अनुसार लंबे समय के लिए वीजा एक सप्ताह में जारी किया जा रहा है। इसके बाद जितने भी हिंदू या सिख परिवार भारत के वीजा के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें वीजा जारी किया जाएगा। अफगानिस्तान में रहने वाले बाकी सभी हिंदू व सिख परिवारों को भारत लाऐंगे।
विज्ञापन


मुलाकात के बाद सिरसा ने बताया कि इस सहयोग के लिए भारत सरकार और विशेष तौर पर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल का धन्यवाद करते हैं। पाकिस्तान के लाहौर में भाई तारू सिंह के शहीदी स्थल पर गुरुद्वारा साहिब की इमारत को मस्जिद में तबदील करने का मामला भी उठाया गया, जिसके जवाब में मंत्रालय ने भरोसा दिलाया कि यह मामला तुरंत पाकिस्तान सरकार के समक्ष उठाया जाएगा और सुनिश्चित किया जाएगा कि भाई तारू सिंह के शहीदी स्थल पर स्थित गुरुद्वारा साहिब को कोई नुकसान नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने यह भी भरोसा दिलाया कि भविष्य में अन्य गुरुधामों पर किसी भी हमले के खतरे को रोकने के लिए पाकिस्तान सरकार को कहा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में कमेटी सदस्य परमजीत सिंह चंडोक, हरविंदर सिंह केपी, जसमेन सिंह नोनी व गुरुदेव सिंह भोला शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed