{"_id":"627dfbbd7c60060af9689d88","slug":"manish-sisodia-writes-letter-to-home-minister-amit-shah-regarding-unjustified-bulldozer-politics-allege-bjp-of-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलडोजर पर सियासत: मनीष सिसोदिया ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी, कहा- भाजपा बुलडोजर से वसूली का रच रही षड्यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलडोजर पर सियासत: मनीष सिसोदिया ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी, कहा- भाजपा बुलडोजर से वसूली का रच रही षड्यंत्र
Fri, 13 May 2022 03:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 13 May 2022 03:39 PM IST
सार
डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा बुलडोजर के जरिए वसूली का बहुत बड़ा षड्यंत्र रच रही है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह इस मामले में तुरंत संज्ञान लें।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में भाजपा शासित नगर निगम द्वारा 4 मई से चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान को एक बड़ा षड्यंत्र बताते हुए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। इस पत्र में सिसोदिया ने शाह से अपील की है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें और बुलडोजर की राजनीति को रोकें।
विज्ञापन
डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा बुलडोजर के जरिए वसूली का बहुत बड़ा षड्यंत्र रच रही है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह इस मामले में तुरंत संज्ञान लें। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि, भाजपा की एमसीडी दिल्ली में 63 लाख मकानों को तोड़ने का प्लान बना चुकी है। यह देशभर में सबसे बड़ी तबाही होगी, चारों तरफ हाहाकार मच जाएगा। ऐसे तो दिल्ली की 70 प्रतिशत आबादी के ऊपर बुलडोजर चल जाएगा।
विज्ञापन