फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia will take out a padyatra before Delhi assembly elections

पदयात्रा पर निकलेंगे मनीष सिसोदिया: गली-गली करेंगे AAP के काम की चर्चा, पार्टी में पोस्ट को लेकर बड़ा बयान

Wed, 14 Aug 2024 05:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 14 Aug 2024 05:54 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में पार्टी नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में कहा गया है कि पार्टी एक पदयात्रा निकालने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन
Manish Sisodia will take out a padyatra before Delhi assembly elections
मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में समय से पहले विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच आम आदमी पार्टी तैयारियों में जुट गई है। वैसे तो पार्टी ने समय से पहले दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने की बात को सिरे से नकार दिया है।
विज्ञापन


दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पार्टी में मेरी भूमिका क्या रहेगी। इसकी चर्चा पार्टी नेताओं के निर्णय के बाद होगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसका निर्णय करेंगे। फिलहाल अभी हमने निर्णय लिया है कि मैं लोगों के बीच गली गली जाऊंगा। मैं पदयात्रा करूंगा। मुझे किसी भी पद की कोई इच्छा नहीं है।
विज्ञापन

 

16 अगस्त से मनीष सिसोदिया की दिल्ली पदयात्रा
पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार से पदयात्रा शुरु करेंगे। इस दौरान वह लोगों से मुलाकात भी करेंगे। इस संबंध में दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि रणनीति के मुताबिक बुधवार को पहली पदयात्रा ग्रेटर कैलाश विधानसभा से शुरू होनी थी। किन्हीं कारणों से यह पदयात्रा नहीं हो पाई।

भारद्वाज ने दावा करते हुए कहा कि पदयात्रा के लिए पुलिस विभाग से अनुमति मांगे जाने पर पुलिस विभाग की तरफ से यह सुझाव आया, क्योंकि स्वतंत्रता दिवस का माहौल है। सुरक्षा के नजरिए से इस पदयात्रा को आगे बढ़ाना बेहतर होगा। ऐसे में पुलिस द्वारा दिए गए सुझाव को ध्यान में रखते हुए सिसोदिया अब स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन से पदयात्रा शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि समय और स्थान वही रहेगा। शाम 5 बजे डीडीए फ्लैट्स कालकाजी से पदयात्रा की शुरुआत की जाएगी।

इससे एक दिन पहले ही 530 दिन जेल में रहने के बाद भी दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया खुलकर बोले। जेल से छूटने के बाद वह पार्टी की गतिविधियों में तेजी से शामिल हो गए हैं और इस बार के चुनाव में पार्टी को एक बार फिर ऐतिहासिक जीत दिलाना उनका लक्ष्य है। 

एक साक्षात्कार के दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि निश्चित रूप से यह समय मेरे लिए और परिवार के लिए बहुत कष्ट कर रहा है। हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि कभी ऐसी परिस्थिति का भी सामना करना पड़ेगा, लेकिन जब आप राजनीति में हों और ऐसे लोगों के दौर में हों, जहां राजनीतिक बदला लेने के लिए कोई कुछ भी करने पर उतारू हो तो कुछ भी हो सकता है। यदि आप पहले के मनीष और आज के मनीष में अंतर की बात कर रहे हैं तो यही कह सकता हूं कि आज मैं अपने आपको मानसिक तौर पर कहीं ज्यादा मजबूत पाता हूं।

साथ ही पार्टी में अपनी भूमिका को लेकर कहा कि जब आप जनता के कार्य करने को अपने जीवन का मिशन बनाते हैं तो आपके लिए पद जैसी चीज बहुत महत्त्वपूर्ण नहीं रह जाती। आप जहां भी होंगे, जिस भूमिका में भी होंगे, जनता की सेवा करते रहेंगे। मैं वही करने की कोशिश कर रहा हूं। हमारे सामने दिल्ली विधानसभा चुनाव हैं। इसे देखते हुए 14 अगस्त से मैं एक बार फिर से जनता से जुड़ने के अभियान पर निकल रहा हूं। पार्टी या संगठन में मेरी भूमिका क्या होगी, यह पार्टी निर्धारित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed