फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia wife seema health deteriorated admitted to Apollo Hospital

Seema Sisodia: मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो में किया गया भर्ती; इस बीमारी से हैं ग्रस्त

Tue, 25 Apr 2023 10:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Apr 2023 10:47 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि सीमा मल्टीपल स्क्लेरोसिस नाम की बीमारी ग्रस्त हैं। 

विज्ञापन
Manish Sisodia wife seema health deteriorated admitted to Apollo Hospital
सीमा सिसोदिया - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मंगलवार को अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया। वह लंबे समय से मल्टीपल स्केलेरोसिस बीमारी से पीड़ित हैं। मनीष सिसोदिया के जेल और पढ़ाई के लिए बेटे के विदेश जाने के बाद से वह घर में अकेली हैं। इस कारण वह तनाव में रहती हैं। 

विज्ञापन

सीमा सिसोदिया का इलाज कर रहे अपोलो के डॉक्टरों का कहना है कि मल्टीपल स्केलेरोसिस की बीमारी में मरीज के दिमाग का शरीर पर से नियंत्रण घटता चला जाता है। वर्तमान में इनमें भी ऐसे ही लक्षण दिख रहे हैं। इस बीमारी के चलते उनके शरीर की आधी कार्यक्षमता प्रभावित है। इसके चलते उनको चलने या बैठने में काफी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर का कहना है कि मरीज की शारीरिक स्थिति को देखते हुए उन्हें नियमित रूप से फिजियोथेरेपी और दवाइयों की जरूरत है ताकि बीमारी के लक्षण और असर को कम किया जा सके। ऐसे में उनको नियमित परीक्षण और इलाज की जरूरत है। वर्तमान में सीमा सिसोदिया को चलने और बैठने में काफी परेशानी है।

विज्ञापन

दो महीने से जेल में हैं सिसोदिया
दिल्ली में कथित नई आबकारी नीति घोटाले के आरोप में मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोप है दिल्ली शराब नीति घोटाले में सिसोदिया की अहम भूमिका थी। सिसोदिया केजरीवाल सरकार के सबसे ताकतवर मंत्री थे। उनके पास कुल 33 में से 18 विभाग थे। 

जमानत के लिए दिया था पत्नी की बीमारी का हवाला
इससे पहले 22 मार्च को मनीष सिसोदिया ने जांच में सहयोग के नाम पर जमानत की मांग की थी। उन्होंने दलील दी थी कि उनका बेटा विदेश में पढ़ रहा है और पत्नी घर में अकेली और बीमार है। ऐसे में उसकी देखभाल के लिए उन्हें जमानत प्रदान की जाए। हालांकि इसके बावजूद उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed