फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manish sisodia says before third wave children vaccination facility should be done

मनीष सिसोदिया: कोरोना की तीसरी लहर से पहले बच्चो की वैक्सीन का हो इंतजाम

Wed, 09 Jun 2021 06:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 09 Jun 2021 06:07 PM IST
सार

बुधवार को उन्होंने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि केंद्र को बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक वैक्सीन खरीदने चाहिए। खासकर महामारी की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों के लिए वैक्सीन का इंतजाम होना चाहिए।

विज्ञापन
manish sisodia says before third wave children vaccination facility should be done
मनीष सिसोदिया

विस्तार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर आने से पहले बच्चों की वैक्सीन का इंतजाम होना चाहिए। संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण ही सबसे बड़ा विकल्प है।

विज्ञापन


बुधवार को उन्होंने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि केंद्र को बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक वैक्सीन खरीदने चाहिए। खासकर महामारी की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों के लिए वैक्सीन का इंतजाम होना चाहिए।
विज्ञापन


सिसोदिया ने हवाला दिया कि दुनिया में अब 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए वैक्सीन पर काम करना शुरू हो चुका है। उन्होंने अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर का बच्चों में सफल परीक्षण का हवाला देते हुए कहा कि बच्चों के लिए केंद्र को सक्रिय रूप से प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस बीच जानकारी यह भी है कि दिल्ली एम्स में 2 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों की स्क्रीनिंग शुरू हो चुकी है। इन बच्चों को कोवाक्सिन के परीक्षण में शामिल किया जाएगा। हालांकि डॉक्टरों की मानें तो अभी इस परीक्षण में कम से कम तीन से चार महीने का वक्त लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed